411 REFERENCE · Wikipedia
शुद्ध राष्ट्रीय आय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय आय लेखांकन में, शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) में से अप्रत्यक्ष करों को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय आय (Net national income (NNI)) प्राप्त होता है।https://economictimes.indiatimes.com/definition/net-national-income Net National Income - What is Net National Income ? Net National Income meaning, Net National Income definition The Economic Times 2019-02-23 https://web.archive.org/web/20191204205014/https://economictimes.indiatimes.com/definition/net-national-income 4 दिसंबर 2019 live शुद्ध राष्ट्रीय आय में घरों की, व्यवसायों की, तथा सरकार की आय शामिल है। शुद्ध राष्ट्रीय आय इस प्रकार परिभाषित है: सकल घरेलू उत्पाद में विदेशों से मजदूरी, वेतन और संपत्ति आय की शुद्ध प्राप्तियों को जोड़ने से प्राप्त योगफल में से स्थाई पूंजीगत संपत्तियों (आवास, भवन, मशीनरी, परिवहन उपकरण और भौतिक अवसंरचना) के टूट-फूट और अप्रचलित हो जाने के कारण हुए मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय आय प्राप्त होता है।http://data.oecd.org/natincome/net-national-income.htm National income - Net national income - OECD Data theOECD en 2019-02-23 https://web.archive.org/web/20200308005559/https://data.oecd.org/natincome/net-national-income.htm 8 मार्च 2020 dead
इसे इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है:
NNI = C + I + G + (NX) + शुद्ध विदेशी कारक आय (net foreign factor income) – अप्रत्यक्ष कर – निर्मित पूंजी मूल्यह्रास (manufactured capital depreciation)http://www.businessdictionary.com/definition/net-national-income.html What is net national income? definition and meaning BusinessDictionary.com en 2019-02-23 https://web.archive.org/web/20190909123425/http://www.businessdictionary.com/definition/net-national-income.html 9 सितंबर 2019 dead
जहाँ:
C = उपभोग
I = निवेश
G = सरकारी खर्च
NX = शुद्ध निर्यात (निर्यात - आयात) = (X – M)
यह सूत्र राष्ट्रीय आय लेखांकन की व्यय पद्धति का उपयोग करता है।
जब प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण के लिए शुद्ध राष्ट्रीय आय को समायोजित किया जाता है, तो इसे समायोजित शुद्ध राष्ट्रीय आय (Adjusted Net National Income (NNI*)) कहा जाता है, तथा इसे इस प्रकार व्यक्त किया गया है:
NNI* = C + I + G + NX + शुद्ध विदेशी कारक आय – अप्रत्यक्ष कर – निर्मित पूंजी मूल्यह्रास – प्राकृतिक संसाधन क्षरण
प्राकृतिक संसाधन गैर-महत्वपूर्ण (non-critical) प्राकृतिक पूंजी हैं, जैसे- खनिज। NNI* महत्वपूर्ण (critical) प्राकृतिक पूंजी को शामिल नहीं करता है, जैसे- वायु, जल, भूमि आदि।
संदर्भ के लिए, पूंजी (K) को चार श्रेणियों में बांटा गया है:
: निर्मित पूंजी (manufactured capital) (मशीनें, कारखाने, आदि)
: मानव पूंजी (human capital) (श्रमिकों का कौशल)
: गैर-महत्वपूर्ण प्राकृतिक पूंजी (non-critical natural capital) (खनिज)
: महत्वपूर्ण प्राकृतिक पूंजी (critical natural capital) (हवा, पानी)
इन्हें भी देखें
राष्ट्रीय आय लेखांकन
सकल घरेलू उत्पाद
सन्दर्भ
Category:सकल घरेलू उत्पाद