Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैङ्क) (IBRD) एक अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है। जिसकी स्थापना 1944 में हुई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। जो विश्व बैंक समूह की ऋण देने वाली शाखा है। IBRD मध्यम आय वाले विकासशील देशों को ऋण प्रदान करता है। आईबीआरडी विश्व बैंक समूह की रचना करने वाले पाँच सदस्यीय संस्थानों में से प्रथम है। 1944 में IBRD का प्रारम्भिक लक्ष्य, द्वितीय विश्व युद्ध से तबाह हुए यूरोपियाई राष्ट्रों के पुनर्निर्माण के लिये वित्तपोषण करना था। IBRD और इसकी रियायती ऋण देने वाली शाखा, अन्तरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA), को सामूहिक रूप से विश्व बैंक के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे समान नेतृत्व और कर्मचारियों को साझा करते हैं।https://cgdev.org/publication/world-bank-abcs-ifis-brief https://wayback.archive-it.org/all/20160519235055/http://www.worldbank.org/en/about/history http://go.worldbank.org/D6IEM83I10 सेवाएँ IBRD अपने उधार लेने वाले सदस्य राष्ट्रों को वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ रणनीतिक समन्वय और सूचना सेवाएँ प्रदान करता है। बैंक केवल सम्प्रभु सरकारों को सीधे वित्तपोषित करता है, या सम्प्रभु सरकारों द्वारा समर्थित परियोजनाओं को वित्तपोषित करता है। विश्व बैंक कोष आईबीआरडी का एक प्रभाग है। जो बैंक के 100 अरब डॉलर से अधिक के ऋण संविभाग (Portfolio ; पोर्टफ़ोलियो ) और 20 अरब डॉलर के वित्तीय व्युत्पन्नी (डेरिवेटिव) लेनदेन का प्रबन्धन करता है। बैंक 30 वर्ष तक की परिपक्वता अवधि और कस्टम-अनुरूप पुनर्भुगतान शेड्यूलिंग के साथ लचीले ऋण प्रदान करता है। IBRD स्थानीय मुद्राओं में ऋण भी प्रदान करता है। आईबीआरडी और अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय निगम (International Finance Corporation ; इण्टरनेशनल फ़ाइनेंस कॉरपोरेशन ) के बीच एक संयुक्त प्रयास के माध्यम से, बैंक उप-राष्टीय संस्थाओं को या तो अधिराष्ट्रीय प्रत्याभूत (Sovereign Guarantee) के साथ या बिना वित्तपोषण प्रदान करता है। अप्रत्याशित परिवर्तन के लिए त्वरित वित्तपोषण की आवश्यकता वाले उधारकर्ताओं के लिए, आईबीआरडी एक आस्थगित ड्राडाउन विकल्प संचालित करता है। जो बैंक के लचीले ऋण कार्यक्रम के समान सुविधाओं के साथ ऋण की एक पंक्ति के रूप में कार्य करता है। श्रेणी: अन्तरराष्ट्रीय वित्त संस्थाएँ श्रेणी:विश्व बैंक