411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ंस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ंस्कार ज़ंग्स्कार / ज़ंहार भौगोलिक व सांस्कृतिक क्षेत्र Chortens col.jpg पुरने गाँव में चोरतेन Zanskarmap.jpg भारत व लद्दाख में ज़ंस्कार की स्थिति देश भारत राज्य लद्दाख जिला ज़ंस्कार जिला कुछ बस्तियाँ पदुम आब्रिंग पुरने 7000 5000 2006 13849 ज़ंस्कारी भारतीय मानक समय +5.5 33 29 N 76 50 E मंडल कारगिल
ज़ंस्कार (लद्दाख़ी व तिब्बती: ཟངས་དཀར་) भारत के लद्दाख राज्य के पूर्वी भाग में ज़ंस्कार ज़िले में स्थित एक भौगोलिक व सांस्कृतिक क्षेत्र है। प्रशासनिक दृष्टि से यह एक जिले का दर्जा रखता है और पदुम इसकी राजधानी है। यह क्षेत्र ज़ंस्कार नदी की दो शाखाओं के साथ-साथ बसा हुआ है।
ज़ंस्कार क्षेत्र समीप के क्षेत्र से ज़ंस्कार पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। यह पर्वतमाला ६००० मीटर (१९,७०० फ़ुट) की औसत ऊँचाई रखती है और इसका पूर्वी भाग एक पठार के लक्षणों वाला इलाका है जो कि रुपशु कहलाता है। ज़ंस्कार पर्वतमाला हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहती है जहाँ यह किन्नौर क्षेत्र को स्पीति घाटी से अलग करती है।
इतिहास और नामोत्पत्ति
ज़ंस्कार और इसके साथ सटा हुआ लद्दाख़ का कुछ भाग कभी गुगे राज्य का भाग हुआ करता था जो कि पश्चिमी तिब्बत पर भी विस्तृत था। ज़ंस्कार का नाम लद्दाख़ी लहजे में "ज़ंग्स्कार" उच्चरित करा जाता है, हालांकि स्थानीय ज़ंस्कारी उच्चारण में यह "ज़न्हार" बोला जाता है। तिब्बती भाषा में ताम्बे को "ज़ंग्स" कहा जाता है और ज़ंस्कार क्षेत्र में भी ताम्बा मिलता है। कुछ स्रोत यह अनुमान लगाते हैं कि नाम का उत्पत्ति इसी से हुई और "ज़ंस्कार" का मूल अर्थ "श्वेत ताम्बा" या "ताम्बे का तारा" हुआ करता था।Snellgrove and Skorupsky, 1980
लोग
अप्रैल २००६ में स्थानीय स्वास्थ्य-सम्बन्धी जनगणना में ज़ंस्कार की आबादी १३,८४९ थी, जिसमें से लगभग ९५% तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायी थे। ५% का एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय सुन्नी मुस्लिम था। जातीय रूप से ज़ंस्कारी लोग चांगपा, दार्द और मोन लोगों का मिश्रण हैं। राजधानी पदुम की जनसंख्या लगभग ५०० है और यह ही ज़ंस्कार का सबसे बड़ा शहर है।Namgail, T. (2004). "Zangskar: mystic land". Sanctuary Asia. 24: 44–47.Noble, Christina (1991). At Home in the Himalayas. London: Fontana. ISBN 0-00-637499-9.Rizvi, Janet (1998). Ladakh, Crossroads of High Asia. Oxford University Press. ISBN 0-19-564546-4.
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
लद्दाख़
कर्गिल मंडल
पदुम
ज़ंस्कार नदी
ज़ंस्कार जिला
सन्दर्भ
श्रेणी:कारगिल ज़िला
श्रेणी:लद्दाख़
श्रेणी:भारत के क्षेत्र
श्रेणी:भारत के पारंपरिक क्षेत्र
श्रेणी:लद्दाख़ की घाटियाँ