411 REFERENCE · Wikipedia
शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|170px|मानचित्र पर शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु
शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु २२ किमी लम्बा एक सेतु है जो शिवड़ी, दक्षिण मुम्बई से आरम्भ होकर न्हावा शेवा पर समाप्त होगा। ६० अरब रू की लागत से बनने वाले इस सेतु का प्रस्ताव अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह द्वारा समर्थित रिलायन्स एनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष २००८ में रखा था।
thumb|150x150px|कुछ ऐसा दिखेगा यह सेतु
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, जो इस परियोजना की केन्द्रीय संस्था है, यह विचार कर रही है की रिलायन्स एनर्जी और ह्यून्दे के संकाय से ५० अरब रू की प्रतिभू राशि रखवा ली जाए जो कुल लागत का ८५% है।
यह सेतु पिछ्ले चार दशकों से कागज़ों तक ही सिमटा हुआ है। पहले इसका निष्पादन एमएसाआरडीसी द्वारा किया जाना था लेकिन अब इसका ठेका एमएमाआरडीए ने ले लिया है। यह सेतु ६ लेन का होगा और भविष्य में मेट्रो की सुविधा जोड़ने के लिए भी इस सेतु पर दोनो ओर कुछ स्थान रखने का प्रावधान है। इस सेतु के २०१३ या २०१४ तक बन जाने का अनुमान है। पूरा हो जाने के बाद निर्माण कम्पनियों द्वारा इसपर से गुजरने वाले वाहनों से चुंगीकर वसूला जाएगा।
इन्हें भी देखें
बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु
श्रेणी:मुम्बई
श्रेणी:मुम्बई में परिवहन