411 REFERENCE · Wikipedia
सिनाबंग पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिनाबंग गुनंग सिनाबंग (इन्डोनेशियाई भाषा) देलेंग सिनाबंग (कारो भाषा) Sinabung-Gundaling-20100913.JPG 300 2010 में सिनाबंग पर्वत 2460 Sinabung 0601-08= 11 जुलाई 2015 रीबू सुमात्रा, इंडोनेशिया Indonesia Sumatra North 288 right 3.17 N 98.392 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title स्तरित ज्वालामुखी सुंडा चाप अत्यंतनूतन युग 2013 से 2015 (जारी)
सिनाबंग इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी हिस्से में कारू पठार पर स्थित एक ज्वालामुखी पर्वत है। यह प्लीस्टोसीन-होलोसीन युग में निर्मित एक स्तरित ज्वालामुखी है। इसका पिछला उद्भेदन 1600 ई के आसपास हुआ माना जाता है जिसके बाद लगभग 400 वर्षों तक शांत रहने के बाद सन् 2010 में अचानक सक्रिय हो उठामाउंट सिनाबंग ज्वालामुखी http://www.amarujala.com/news/samachar/reflections/open-window/mount-sinabang-volcano/ 11 जुलाई 2015 अमर उजाला 2 फरवरी 2014 https://web.archive.org/web/20150712015816/http://www.amarujala.com/news/samachar/reflections/open-window/mount-sinabang-volcano/ 12 जुलाई 2015 live400 साल बाद फूटा इंडोनेशिया का सिनाबंग ज्वालामुखी http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-136145.html 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150712051551/http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-136145.html 12 जुलाई 2015 dead और अब सक्रिय ज्वालामुखियों में गिना जाने लगा है। इसमें हालिया विस्फोट 26 जून 2015 को हुआ था जिसकी वजह से कम से कम 10,000 लोगों को अपना घर ख़ाली कर के सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।हर घंटे में तीन बार लावा उगल रहा है ये ज्वालामुखी http://www.bhaskar.com/news/INT-sinabug-volcano-erupts-three-times-in-hours-in-indonesia-5033831-NOR.html 11 जुलाई 2015 दैनिक भास्कर 26 जून 2014 https://web.archive.org/web/20150803081422/http://www.bhaskar.com/news/INT-sinabug-volcano-erupts-three-times-in-hours-in-indonesia-5033831-NOR.html 3 अगस्त 2015 live
भूविज्ञान
सिनाबंग पर्वत की अवस्थिति सुंडा चाप पर है जो हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और एशियन प्लेट के मध्य स्थित एक अभिसारी प्लेट सीमा पर स्थित है और ज्वालामुखी क्रिया के लिये एक आदर्श परिस्थितियों वाली अवस्थित है। यह पर्वत विश्वप्रसिद्ध टोबा झील जो माउंट टोबा नामक जवालामुखी के उद्भेदन से बनी काल्डेरा झील है, से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके निकटतम स्थत अन्य जवालामुखी पर्वत माउंट सिबायक है।
यहाँ की चट्टानों और पाइरोक्लस्टिक पदार्थों के विश्लेषण द्वारा इसके पिछले उद्भेदानों का अध्ययन किया गया है जिससे इस पर्वत के भूविज्ञान पर काफ़ी प्रकाश पड़ा है। यह एक स्तरित ज्वालामुखी है, अर्थात विविध प्रकार के पाइरोक्लास्टिक पदार्थ, राख, धूल इत्यादि और लावा की परतें एक के बाद एक पायी जाति हैं जो इसके कई बार सक्रिय होने का प्रमाण उपलब्ध कराती हैं।
2010 का उद्भेदन
सिनाबंग पर्वत की कुल ऊँचाई 2,460 मीटर है और यह एक नतोदर ढाल वाला पर्वत है। यहाँ की चट्टानों और पाइरोक्लास्टिक पदार्थों के विश्लेषण द्वारा इसके पिछले उद्भेदानों का अध्ययन किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका वर्तमान उद्भेदन, जो कुछ अंतरालों के साथ 2010 के बाद से अभी तक जारी है, लगभग चार सदियों के बाद हुआ उद्भेदन है। इससे पहले इस ज्वालामुखी में वर्ष 1600 ई के आसपास कभी उद्भेदन हुआ था।Mount Sinabung Eruption http://www.volcanofacts.org/mount-sinabung-eruption/ Volcano Facts 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150710140902/http://www.volcanofacts.org/mount-sinabung-eruption/ 10 जुलाई 2015 dead हालाँकि गैसों और धुएँ का निकलना बिच में भी जारी रहा है। जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है यह १९४० के दशक में भी धुँआ और गैसों का उत्सर्जन कर रहा था।
अगस्त 2010
तारीख 29 अगस्त 2010 को कई दिनों की हलचल के बाद सिनाबंग में हलका उद्भेदन दर्ज़ किया गया। Volcano quiet for 400 years erupts in Indonesia http://phys.org/news202280992.html एसोसिएटेड प्रेस August 29, 2010 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150502160852/http://phys.org/news202280992.html 2 मई 2015 live इस ज्वालामुखी से निकली राख वायुमण्डल में 1.5 km की ऊँचाई तक पहुँच गयी और लावा के प्रवाह क्रेटर के मुहाने पर देखे गये। इससे पहले या ज्वालामुखी चार सदियों तक सुषुप्ति की अवस्था में था क्योंकि इसका आखिरी उद्भेदन 1600 में हुआ माना जाता था। 31 अगस्त को कुल 30,000 लोगों में से 6,000 लोग अपने घरों को वापस लौट आये जिन्हें आसपास के गाँवों से ख़ाली करा कर सुरक्षित श्थानों पर ले जाया गया था।http://www.boston.com/news/science/articles/2010/08/31/villagers_return_to_slopes_of_indonesian_volcano/
Villagers return to slopes of Indonesian volcano
Bakkara, Binsar
The Associated Press
August 31, 2010
11 जुलाई 2015
https://web.archive.org/web/20150924153640/http://www.boston.com/news/science/articles/2010/08/31/villagers_return_to_slopes_of_indonesian_volcano/
24 सितंबर 2015
live
http://www.voanews.com/english/news/Indonesia-Volcano-Calmer-After-Sudden-Eruptions--101867448.html Indonesia Volcano Calmer After Sudden Eruptions Voice of America August 31, 2010 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20100903150224/http://www.voanews.com/english/news/Indonesia-Volcano-Calmer-After-Sudden-Eruptions--101867448.html 3 सितंबर 2010 live ज्वालामुखी को इससे पहले "बी" दर्ज़े का ज्वालामुखी माना जाता था जिस अब बदल कर "ए" दर्ज़ा कर दिया गया ताकि इसकी मोनिटरिंग कम समयांतराल पर की जा सके।
सितम्बर 2010
शुक्रवार 3 सितम्बर 2010 को दो और उद्भेदन देखे गये। http://www.thejakartapost.com/news/2010/09/04/more-flee-following-strongest-eruption-yet-mt-sinabung.html
More flee following strongest eruption yet at Mt. Sinabung
The Jakarta Post
September 4, 2010
11 जुलाई 2015
https://web.archive.org/web/20150430142452/http://www.thejakartapost.com/news/2010/09/04/more-flee-following-strongest-eruption-yet-mt-sinabung.html
30 अप्रैल 2015
live प्रातः कालीन पहले ही उद्भेदन के बाद ग्रामीणों को अपने घर ख़ाली करके भागना पड़ाOne dies in Mount Sinabung eruption http://www.thejakartapost.com/news/2010/08/29/one-dies-mount-sinabung-eruption.html The Jakarta Post August 29, 2010 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20100830055829/http://www.thejakartapost.com/news/2010/08/29/one-dies-mount-sinabung-eruption.html 30 अगस्त 2010 live यह सबसे तगड़ा विस्फोटक उद्भेदन था जिससे निकली धूल-गैसें-राख इत्यादि आसमान में 3.0 km की ऊँचाई तक प्रविष्ट हुईं। अच्छी बात यह थी कि कुछ घंटों पूर्व ही इसकी चेतावनी जारी कर दी गयी थी और गांववाले इसके लिये पहले से तैयार थे। एक दूसरा उद्भेदन शाम के समय हुआ जिसके द्वारा उत्पन्न भूकम्प के झटके 25.0 km की दूरी तक महसूस किये गये।
मंगलवार 7 सितम्बर को एक बार फिर से सिनाबंग में हलचल शुरू हुई और अबकी होने वाला उद्भेदन सबसे ज़ोरदार था। इण्डोनेशियाई मुख्य जवालामुखीविद्, सुरोनो महोदय के अनुसार, "यह अब तक का सबसे बड़ा उद्भेदन था जिसकी आवाज़ 8 किलोमीटर की दूरी तक सुनि हाई और धुँआ 5,000 मीटर की ऊँचाई तक आसमान में पहुँचा।" भारी वर्षा, जिसमें आसमानी धूल कीचड़ के रूप में मिश्रित थी, ने पूरे इलाके की बिल्डिंगों और पेड़ों को ढँक लिया। सुरक्षा के लिये गाँवों की बिजली काट दी गयी थी पर इस घटना में कोई मृत्यु नहीं दर्ज़ की गयी। http://www.theepochtimes.com/n2/content/view/42267/ Indonesia’s Mt. Sinabung Volcano Erupts for Fifth Time in Eight Days The Epoch Times September 8, 2010 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20101114155037/http://www.theepochtimes.com/n2/content/view/42267/ 14 नवंबर 2010 live
2013-14 के उद्भेदन
वर्ष 2013 के उद्भेदनों की शुरुआत 15 सितम्बर 2013 को स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजे हुई और इसके आसपास का 3 किलोमीटर कादयरा ख़ाली कराया गया।Thousands flee as Mt. Sinabung erupts
http://www.thejakartapost.com/news/2013/09/15/thousands-flee-mt-sinabung-erupts.html
The Jakarta Post
September 15, 2013
11 जुलाई 2015
https://web.archive.org/web/20150430130626/http://www.thejakartapost.com/news/2013/09/15/thousands-flee-mt-sinabung-erupts.html
30 अप्रैल 2015
live
इसके बाद कई छोटे बड़े उद्भेदन नवंबर और दिसंबर माह में हुए और 28 दिसम्बर 2013 तक एक लावा गुम्बद ने शिखर का रूप ले लिया। यह क्रम फरवरी 2014 तक जारी रहा और कम से कम 16 लोगों की मौत दर्ज़ की गयी।http://www.theguardian.com/world/gallery/2014/feb/03/mount-sinabung-erupts-in-indonesia-in-pictures Mount Sinabung erupts in Indonesia - in pictures the Guardian 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20160118185225/http://www.theguardian.com/world/gallery/2014/feb/03/mount-sinabung-erupts-in-indonesia-in-pictures 18 जनवरी 2016 live क्योंकि जैसे लोगों को घरों में वापस लौटने की अनुमति मिली उसके ठीक बाद ही इसमें उदगार हो उठा।http://www.bbc.co.uk/news/world-asia-25999333 Indonesia volcano Sinabung in deadly eruption बीबीसी न्यूज़ BBC 2014-02-01 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150713074022/http://www.bbc.co.uk/news/world-asia-25999333 13 जुलाई 2015 liveमृतकों में मुख्यतः कुछ पर्ताकर और एक अध्यापक के साथ कुछ स्कूली बच्चे थे जो जवालामुखी को नज़दीक से देखने चले गये थे।http://asiancorrespondent.com/119153/death-toll-rises-to-16-from-indonesia-volcano/ Death toll rises to 16 from Indonesia Volcano AP News Asian Correspondent 2014-02-02 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20140211104114/http://asiancorrespondent.com/119153/death-toll-rises-to-16-from-indonesia-volcano/ 11 फ़रवरी 2014 live मरने वालों में सात व्यक्ति इण्डोनेशियाई क्रिश्चियन स्टूडेंट मूवमेंट के सदस्य भी थे जो बचाव कार्य के दौरान पाइरोक्लास्टिक पदार्थों की चपेट में आ गये।7 Aktivis GMKI Tewas saat Menyelamatkan Warga di Sinabung, http://www.tribunnews.com/regional/2014/02/02/7-aktivis-gmki-tewas-saat-menyelamatkan-warga-di-sinabung Tribun News 2014-02-02 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20160118185225/http://www.tribunnews.com/regional/2014/02/02/7-aktivis-gmki-tewas-saat-menyelamatkan-warga-di-sinabung 18 जनवरी 2016 dead
कुछ अंतरालों के बाद यक क्रम अक्टूबर 2014 तक चलता रहा http://www.nbcnews.com/news/world/indonesias-mount-sinabung-volcano-shows-natures-wrath-n221921 indonesias Mount Sinabung Volcano Shows Nature's Wrath 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150717092203/http://www.nbcnews.com/news/world/indonesias-mount-sinabung-volcano-shows-natures-wrath-n221921 17 जुलाई 2015 live 5 से 10 अक्टूबर के बीच उद्गार दर्ज़ किये गये। http://www.volcano.si.edu/volcano.cfm?vn=261080#October2014 Most Recent Weekly Report: 5 November-11 November 2014 11 जुलाई 2015 Smithsonian Institution, National Museum of Natural History https://web.archive.org/web/20150628132744/http://www.volcano.si.edu/volcano.cfm?vn=261080#October2014 28 जून 2015 live इसी दौरान इस उद्गार के कारण एडवेंचर पर्यटन में भी वृद्धि दर्ज की गयी। http://www.stasiareport.com/the-big-story/asia-report/indonesia/story/villages-around-indonesias-erupting-sinabung-be-turned-vol Villages around Indonesia's erupting Sinabung to be turned into volcano sightseeing spots 22 October 2014 11 जुलाई 2015 The Straits Times https://web.archive.org/web/20141231111327/http://www.stasiareport.com/the-big-story/asia-report/indonesia/story/villages-around-indonesias-erupting-sinabung-be-turned-vol 31 दिसंबर 2014 live सरकारी तौर पर कारो प्रशासन ने कुछ लोकेशनों को पर्यटन हेतु चिह्नित किया और पर्यटकों को इन स्थानों के लिये निर्देशित किया।
हालिया उद्भेदन (2015)
सिनाबंग में नवीनतम उद्भेदन 26 जून 2015 को दर्ज़ किया गया। इसके कारण लगभग 10,000 लोगों को अपने घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा। इस ज्वालामुखी से निकली राख ने 50 किलोमीटर दूर स्थित मैदान शहर को ढँक लिया और शहरियों को इससे क्कफी दिक्कत हुई और उन्हें इससे सुरक्षा हेतु मास्क पहनने पड़े। समाचारों में आयी विशेषज्ञों की राय के मुताबिक़ सिनाबंग के भी और आगे भी सक्रिय रहने की संभावनाएँ हैं।
लगभग 4 वर्षों तक निष्क्रिय अवस्था में जाने के पश्चात माउंट सिनाबुंग में दोबारा अगस्त 2020 में उद्भेदन हुआ । स्थानीय जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं प्राप्त हुई है तथा लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि इंडोनेशिया में मौजूद अनेक ज्वालामुखी पर्वत रिंग आफ फायर https://web.archive.org/web/20230927113706/http://onlinegshere.com/ 27 सितंबर 2023 के ही भााग हैं ।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
2
इण्डोनेशिया का भूगोल
सुमात्रा
माउंट सिबायक इण्डोनेशिया
टोबा झील
सुंडा चाप
सुंडा गर्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:इण्डोनेशिया का भूगोल
श्रेणी:सक्रिय ज्वालामुखी
श्रेणी:इण्डोनेशिया के ज्वालामुखी
श्रेणी:सुमात्रा द्वीप