411 REFERENCE · Wikipedia
शुक्रवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शुक्रवार: जुमा भी कहते हैं, यह बृहस्पतिवार के बााद और शनिवार से पहले आने वाला सप्ताह का दिन है। पारंपरिक "रविवार-पहले" सम्मेलन को अपनाने वाले देशों में, यह सप्ताह का छठा दिन होता है। आईएसओ परिभाषित "सोमवार-प्रथम" सम्मेलन को अपनाने वाले देशों में यह सप्ताह का पांचवां दिन है।
तथ्य
अधिकांश भारतीय भाषाओं में, शुक्रवार को शुक्रवार कहा जाता है, जिसका नाम शुक्र ग्रह शुक्र के नाम पर रखा गया है । बंगाली में শুক্রবার या शुक्रोबार बंगाली कैलेंडर के बंगाली सप्ताह में 6वां दिन है और बांग्लादेश में सप्ताहांत की शुरुआत है। तमिल में, शुक्रवार के लिए शब्द वेल्ली है , जो शुक्र का भी एक नाम है; और मलयालम में यह वेल्लियाल्का है । ओड़िआ में भी यह शुक्रवार (ଶୁକ୍ରବାର) कहलाता है।
यह दिन मां दुर्गा का दिन है, वस्तुतः इसे माँ संतोषी (दुर्गा माँ का एक रूप) के दिन के रूप में जाना जाता है।
अन्य तथ्य
यह दिन इस्लाम में पवित्र माना गया है और प्रत्येक आस्थावान मुसलमान शुक्रवार (जुमा) को जुमा की नमाज़ अदा करते हैं। कुरआन में एक सूरा (अध्याय) भी है जिसे अल-जुमुआ (शुक्रवार) कहा जाता है।सूरा अल-जुमुआ़ ,(अनुवादक: मौलाना फारूक़ खाँ) भाष्य: मौलाना मौदूदी अनुदित क़ुरआन - संक्षिप्त टीका सहित 849 से https://archive.org/details/TranslationOfTheMeaningsOfTheNobleQuranInTheHindipdf
ईसाई लोग ईसा मसीह की याद में गुड फ्राईडे (अच्छा शुक्रवार) मनाते हैं।
शुक्र नाम एक ग्रह का भी है - शुक्र ग्रह
जापान में शुक्रवार को किन-यूबी यानि धन का दिन कहते हैं। यह दिन धन के लेनदेन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:सप्ताह के दिन