411 REFERENCE · Wikipedia
बालम खीरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|Balamkheera tree (बालम खीरा ) in Kanpur,India
बालम खीरा [English:Kigelia africana]का मूल स्थान पश्चिम अफ्रीका है। यह वृक्ष उष्ण कटबंधीय जलवायु का है। यह अफ्रीका के साथ-साथ भारत में लगभग सभी राज्यों में मिलता है। इस वृक्ष की ऊँचाई २० मीटर तक होती है। यह वृक्ष भारत में भी मिलता हैं और भारत में इस के फल द्वारा पेटदर्द और पथरी की बिमारी में उपयोग किया जाता है।
फल
इसके फल ६० सेंटीमीटर तक लम्बे और ४ किलोग्राम भार वाले पाए जाते हैं। इनका आकार खीरे की तरह होता है जो शाखाओं से लटकते रहते हैं। इसके बीज अफ्रीका में त्वचा कैंसर के ईलाज में प्रयोग किये जाते हैं। http://www.plantekey.com/plants/bignoniaceae/kigelia-pinnata संग्रहीत प्रति 25 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20160821164953/http://plantekey.com/plants/bignoniaceae/kigelia-pinnata 21 अगस्त 2016 dead thumb|Kigelia fruit
पत्तियां
एक सींक पर सात या नौ पत्तियाँ होती हैं। thumb|Leaves of Balamkheera
उपयोग
यह औषधीय वृक्ष है। इसका फल पथरी की चिकित्सा में विशेष प्रयुक्त होता है। इसकी पत्तियाँ ,छाल ,पुष्प एवम जड़ भी औषधि के रूप में प्रयुक्त होती है। इसे पार्कों की शोभा बढ़ाने के लिए वहाँ रोपित किया जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://web.archive.org/web/20160527223509/http://nopr.niscair.res.in/bitstream/123456789/4043/1/NPR%208(2)%20190-197.pdf
https://web.archive.org/web/20160515000209/http://www.jagran.com/jharkhand/bokaro-7537752.html
श्रेणी:फल
श्रेणी:भारत के पेड़
श्रेणी:औषधीय फल
श्रेणी:औषधीय वृक्ष