411 REFERENCE · Wikipedia
अमीर गरीब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमीर गरीब अमीर गरीब.jpg अमीर गरीब का पोस्टर मोहन कुमार मोहन कुमार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एहसान रिज़वी (संवाद) देव आनन्द, हेमामालिनी, प्रेमनाथ, रंजीत 1974 भारत हिन्दी
अमीर गरीब 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह मोहन कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में देव आनन्द, हेमामालिनी, प्रेमनाथ, तनुजा, सुजीत कुमार और रंजीत हैं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। यह फिल्म सफल रही थी।Amir Garib (1974) https://www.thehindu.com/features/friday-review/amir-garib-1974/article7158931.ece 24 मई 2019 द हिन्दू 30 अप्रैल 2015 en-IN
संक्षेप
मनमोहन उर्फ मोनी (देव आनन्द) दोहरी जिंदगी जीता है। एक जादूगर के रूप में और दूसरी भागुला भगत नाम के साथ। उसका मुख्य एजेंडा अमीरों को लूटना है और गरीबों को वो धन बाँट देना है। इंस्पेक्टर आनन्द (सुजीत कुमार) को इस मामले का खुलासा करने का प्रभार दिया जाता है। उसकी मुलाकात सुनीता उर्फ सोनी (हेमामालिनी) नामक एक युवती से होती है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।
सोनी के लिए चीजें बेहतर हो जाती हैं, जब वह अपने लम्बे समय से खोये हुए धनी पिता, दौलतराम (प्रेमनाथ) से मिलती है। वह उसके साथ रहने चली जाती है। वह मोनी के साथ किसी भी तरीके का रिश्ता ना रखने का फैसला करती है। मोनी यह पता लगाने की कोशिश करता है सोनी ने उसे अस्वीकार क्यों किया। लेकिन वह उससे मिलने से इनकार करती है। तब मोनी को पता चलता है कि सोनी वह नहीं है जो वह दावा करती है कि वह है। साथ ही वह निश्चित रूप से दौलतराम की बेटी नहीं है, बल्कि नंदलाल नाम के एक अन्य धनी व्यक्ति की बेटी है, जो रहस्यमय परिस्थिति में मर गये थे।
मुख्य कलाकार
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल बैठ जा, खड़ी हो जा किशोर कुमार, लता मंगेशकर 5:25 मैं आया हूँ लेके साज हाथों में किशोर कुमार 7:00 कहीं जनाब को मेरा तो इंतजार नहीं किशोर कुमार, लता मंगेशकर 6:35 मोनी और सोनी की है जोड़ी किशोर कुमार 3:54 मेरे प्याले में तू शराब डाल दे किशोर कुमार, मन्ना डे 4:28 सोनी और मोनी की है जोड़ी किशोर कुमार 3:56
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0233202 अमीर गरीब
श्रेणी:1974 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में