411 REFERENCE · Wikipedia
मृगन्नाथ धाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़रवरी 2021
यह विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील में स्थित है। तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्राम पंचायत हैदरगढ़ के अंतर्गत आता है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यहां पर एक मनोरम दृश्य देखने को मिलता है ऊपर से गिरता हुआ झरना बरसात के समय पर्यटकों का आकर्षण केंद्र रहता है। यहां पर हनुमान जी का मंदिर शिव जी का मंदिर दर्शनीय स्थल है। विदिशा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की अभूतपूर्व संभावना है क्योंकि ऐसा मनोरम दृश्य सुगमता से प्राप्त नहीं होता है। हैदर गढ़ से धाम तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क है जो कि 2 किलोमीटर की है। प्रशासन की मदद से मध्य प्रदेश का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होना संभव है जिससे जिले व तहसील की आय में वृद्धि होगी।