Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्जीरिया विमान दुर्घटना २०१४

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

11 फ़रवरी 2014 को अल्जीरियाई एयरफॉर्स लोकहीड सी-130 हर्क्यूलस विमान अल्जीयर्स से 500 किमी पूर्व औम अल-बुआगी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारम्भिक ख़बरों में 100 यात्रियों सहित चालक दल के सदस्य सवार बताये गए थे। विमान में कुछ सैनिक और उनके परिवार सवार थे। कॉन्सटेन्टाइन और औम अल-बुआगी के बीच विमान से संपर्क टूट गया। प्राथमिक समाचारों के अनुसार खराब मौसम को विमान हादसे का कारण बताया गया है। लेकिन बाद में प्राप्त आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बचाव कर्मियों ने 76 शव प्राप्त किये और विमान में सवार कुल लोगों की संख्या 78 बताई गई जिनमें से एक सुरक्षित रह पाया। कुछ प्रत्येक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान पहाड़ी से टकराया। == सन्दर्भ ==