411 REFERENCE · Wikipedia
विधानसभा चुनाव (भारत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विधानसभा चुनाव भारत के राज्यों में कराए जाने वाले राज्य-स्तरीय चुनाव हैं। इन चुनावों में हर राज्य की जनता अपने राज्य-स्तर के शासन के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है जिन्हें विधायक कहा जाता है। आम चुनावों से अलग इन चुनावों में चुने हुए विधायक राज्य-स्तर पर सरकार का गठन करते हैं। इन चुनावों में भाग लेने वाले राजनैतिक दल वह भी हो सकते हैं जो आम चुनावों में भाग लेते हैं और इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के अपनी-अपनी क्षेत्रीय दल भी हैं जो राज्य-विशेष में लोकप्रिय होते हैं जैसे तमिल नाडु में अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस। यह चुनाव प्रति पाँच वर्ष में एक बार कराए जाते हैं। यदि अपना कार्यकाल पूरा करने से पूर्व कोई सरकार विधानसभा में बहुमत खो देती है तो यह चुनाव पाँच वर्ष से पहले भी कराए जा सकते हैं।
इन चुनावों में मतदान करने के लिए जो मापदण्ड हैं वह वहीं हैं जो लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए हैं जैसे मतदाता का भारतीय नागरिक होना और उसकी आयु १८ वर्ष या ऊपर होन
विधानसभा का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान व गुप्त मतदान के आधार पर होता है
राज्यवार विधानसभा चुनाव
उत्तराखण्ड
२००२ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव
२००७ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव
२०१२ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव
वर्षवार विधानसभा चुनाव
२००८ विधानसभा चुनाव
२०१३ विधानसभा चुनाव
२०१५ विधानसभा चुनाव
२०१६ विधानसभा चुनाव
२०१७ विधानसभा चुनाव
श्रेणी:भारतीय राजनीति
श्रेणी:विधानसभा चुनाव
श्रेणी:भारत की चुनाव प्रक्रिया
श्रेणी:भारत में चुनाव