Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माशेरब्रुम पर्वत शृंखला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माशेरब्रुम शृंखलाMasherbrum Mountains Masherbrum.jpg 230px माशेरब्रुम पाक अधिकृत कश्मीर माशेरब्रुम ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट) 35 38 33 N 76 18 39 E माशेरब्रुम पर्वत शृंखला पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों की एक उप-शृंखला है। भूगोल माशेरब्रुम पर्वत समूह बाल्तोरो हिमानी की दक्षिणी तरफ़ स्थित हैं। इन पर्वतों की दक्षिणी ओर सिंधु नदी का जलसम्भर क्षेत्र आ जाता है और हूशे नदी यहाँ से उभरती है जिसका पानी आगे चलकर सिंधु में विलय होता है। माशेरब्रुम के पर्वत बाल्तोरो मुज़ताग़ के पर्वतों जितने प्रसिद्ध नहीं हैं जो बाल्तोरो हिमानी के पार स्थित हैं। लेकिन फिर भी माशेरब्रुमों में दुनिया के सबसे ऊँचे पहाड़ों में से कुछ सम्मिलित हैं। इनमें सबसे बुलंद पर्वत का नाम भी 'माशेरब्रुम पर्वत' ही है और यह ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट) ऊँचा है। विश्व भर से पर्वतारोही यहाँ के पर्वतों की चुनौती से जूझने आते हैं।Encyclopedia of Snow, Ice and Glaciers https://web.archive.org/web/20160506194624/https://books.google.com/books?id=mKKtQR4T-1MC 6 मई 2016 , Vijay P. Singh, Umesh K. Haritashya, pp. 511, Springer, 2011, ISBN 9789048126415, ... Masherbrum (7,821 m) range Baltistan peak (K6) (7,821 m) Link Sar (7,041 m) Chogolisa ... कुछ शिखर यह माशेरब्रुम शृंखला के उन शिखरों की तालिका है जो ७,२०० मीटर (२३,६२० फ़ुट) से ज़्यादा लम्बे हैं और कम-से-कम ५०० मीटर (१,६४० फ़ुट) का स्वतंत्र शिखर रखते हैं (यानि केवल किसी दूसरे ऊँचे पहाड़ के कंधे पर छोटा-सा शिखर नहीं हैं)। पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउग्रता (मीटर)बुनियादी पर्वतपहला आरोहणआरोहण (चेष्टाएँ) माशेरब्रुम (Masherbrum)७,८२१२५,६५९35 38 24 N 76 18 21 E२,४५७गाशेरब्रुम १ (Gasherbrum I)१९६०४ (९)चोगोलीसा (Chogolisa)७,६६५२५,१४८35 36 51 N 76 34 45 E१,६२४माशेरब्रुम (Masherbrum)१९७५४ (२)बाल्तोरो कांगड़ी (Baltoro Kangri)७,३१२२३,९९०35 38 21 N 76 40 24 E१,०४०चोगोलीसा (Chogolisa)१९७६१ (०)बल्तिस्तान पर्वत (के६)(Baltistan Peak (K6))७,२८२२३,८९१35 25 00 N 76 33 03 E१,९६२चोगोलीसा (Chogolisa)१९७०१ (३) अन्य पर्वत यह अन्य उल्लेखनीय पर्वत हूशे वादी क्षेत्र में स्थित हैं: के७ (K7), ६,९३४ मीटर कपूरा (Kapura), ६,५४४ मीटर द्रिफ़ीका (Drifika), ६,४४७ मीटर इन्हें भी देखें बाल्तोरो हिमानी सन्दर्भ 2 श्रेणी:काराकोरम श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ