411 REFERENCE · Wikipedia
रिप्पन ली हाउस संग्रहालय और ऐतिहासिक उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेलबॉर्न स्थित रिप्पन ली हाउस राष्ट्रीय धरोहरों की सूची में शामिल है। नेशनल ट्रस्ट ने लगभग ३० साल पहले इसे आम जनता के लिए खोला था। तब से आज तक यह जनता को लुभाता रहा है। इस भवन का निर्माण १८६८ में किया गया था। रोमन शैली में बने इस मेंशन में विक्टोरियन ग्राउंड भी है। यहाँ स्थित फलों का उद्यान और १९वीं शताब्दी में बनी वेधशाला भी दर्शनीय है। इसका समय है सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक, गुड फ्राइडे और क्रिसमस के दिन यह बंद रहता है।