411 REFERENCE · Wikipedia
फतमाचक गाँव, जगदीशपुर (भागलपुर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चकफातमा (फातमाचक) जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार स्थित एक गाँव है। यह गांव सड़क मार्ग से जुड़ा होने के साथ साथ, रेलमार्ग से भी जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग की बात करे तो यह भागलपुर-बौसी मार्ग में फुलवरिया से ४ किलोमीटर पूर्व दिशा में पड़ता है। और रेलमार्ग कि बात की जाय तो यह कोइली-खुटहा हाल्ट से २ किलोमीटर दक्षिणपूर्व में तथा गोनुधाम हाल्ट से २ किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है। यहाँ के ज्यादातर लोग कृषिकार्य से जुड़े हुए है। गाय, भैस, बकरी यहाँ के लोगों के आर्थिक आजादी का मुख्य साधन है। जिससे प्राप्त दूध को पास हीं भागलपुर की दुध्मंडी में बेचकर आय का अर्जन किया जाता है। यहाँ हरदिन करीबन १० क्विंटल दूध पशुओ से मिलता है। शिक्षा के मामले में यह गांव काफी जागरूक है। यहाँ के हरेक ग्रामीण अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। इसके लिए वह हरेक प्रयत्न करता है। यहाँ के कुछ लोग अपनी सेवाएं भारत माता की सरहदौं की रक्षा करने में भी दे रहें हैं। यहाँ के लोग काफी मिलनसार है।
श्रेणी:भागलपुर जिला के गाँव