Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रिडचॉफ नानसेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्रिडचॉफ नानसेन Fridtjof Nansen LOC 03377u-3.jpg १९१५ में नानसेन yes 1861 10 10 yes 1930 5 13 1861 10 10 स्टोर फ़्रोएन, क्रिश्चियनिया (अब ओस्लो), नॉर्वे लिसाकर, नॉर्वे ईवा सार्स सिगरुन मुंथे २ बेटियां, ३ बेटे खोजकर्ता, वैज्ञानिक, मानवतावादी राजनयिक, नोबेल शांति पुरस्कार (१९२२) Fridtjof Nansen (signature).svg फ्रिडचॉफ नानसेन (१० अक्टूबर १८६१ - १३ मई १९३०) एक नॉर्वे के खोजकर्ता, वैज्ञानिक, मानवतावादी राजनयिक, और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता थे। अपनी जवानी में वह चैंपियन स्कीयर और आइस स्केटर रहे। उन्होंने टीम का नेतृत्व किया जिसने १८८८ में आंतरिक ग्रीनलैंड द्वीप को क्रॉस-कंट्री स्की से पार किया। उन्होंने १८९३-९६ के उत्तरी ध्रुव अभियान के दौरान ८६°१४' के उत्तरी अक्षांश तक पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति जीती। यद्यपि वह नॉर्वे लौटने के बाद सेवानिवृत्त हुए, उनकी ध्रुवीय यात्रा की तकनीकों और उपकरणों और कपड़ों में उनके नवीनता ने बाद के आर्कटिक और अंटार्कटिक अभियानों को प्रभावित किया। अपने बाद के जीवन में वे राष्ट्र संघ से जुडे रहे और १९२१ में संघ के शरणार्थियों के लिए उच्चायुक्त बने। नानसेन के नेतृत्व में राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शरणार्थीयों के लिए यात्रा दस्तावेज (पासपोर्ट) बनाया जो "नानसेन पासपोर्ट" के नाम से जाना गया। १९२२ में उन्हें प्रथम विश्व युद्ध और संबंधित संघर्षों से विस्थापित पीडि़तों की ओर के उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1922/nansen-facts.html Fridtjof Nansen - Facts नोबेल पुरस्कार २२ सितंबर २०१७ https://web.archive.org/web/20170922194215/https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1922/nansen-facts.html 22 सितंबर 2017 live १९३० में दिल के दौरेसे उनकी मृत्यु हुई और राष्ट्र संघ ने उनके कार्य को आगे बढाना देने के लिए शरणार्थियों के लिए नानसेन अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय का गठन किया जिसे १९३८ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1938/nansen-facts.html Nansen International Office for Refugees - Facts नोबेल पुरस्कार 22 सितंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170922194415/https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1938/nansen-facts.html 22 सितंबर 2017 live सन्दर्भ श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:1861 में जन्मे लोग श्रेणी:१९३० में निधन