Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एन किरण कुमार रेड्डी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नल्लारि किरण कुमार रेड्डी (जन्म १३ सितंबर १९६०, हैदराबाद मे) एक भारतीय राजनीतिक नेता है और आन्ध्रप्रदेश के वर्तमान केरटेकर मुख्यमंत्री है। ये चार बार आन्ध्रप्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए। फरवरी २०१४ में तेलंगाणा राज्य के घोशणा के बाद इन्होनें कांग्रेस से इस्तेफा दे दिया। प्रारंभिक जीवन किरण कुमार रेड्डी के माता पिता सरोजम्मा और एन अमरनाथ रेड्डी है। अमरनाथ रेड्डी भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे है और पीवी नरसिंहाराव के कार्यकाल मे क्याबिनेट मंत्री रह चुके है। अमरनाथ रेड्डी इंदिरा गांधी एवं पीवी नरसिंहा राव के अत्यंत निकट विश्वासी माने जाते है। इनका परिवार चित्तूर जिला के कलिकिरि के निकट नगरिपल्ले गांव से है। किरण की पढाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई थी और प्रीयूनिवर्सिटी (इंटर) सेयिंट जान्स जूनियर कालेज हैदराबाद से। निजाम कालेज से बी.काम की और उस्मानिया यूनिवर्सिटी के वकालत कालेज से एलएलबी की। ये हैदराबाद के अंडर-२२ सौत जोन यूनिवर्सिटीस और उस्मानिया यूनिवर्सिटी के क्रिकेट टीम कप्तान रह चुके है। इन्होने कुछ दिन के लिए चन्नै स्थित बीसेंट थियसाफिकल स्कूल मे भी विद्याध्ययन किया। राजनीतिक जीवन किरण रेड्डी पहली बार १९८९ मई उनके पिता के मृत्यु के बाद, आन्ध्रप्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए। १९८९, १९९९ और २००४ मे वयल्पाडु से जीते। १९९४ मे जब कांग्रेस चित्तूर जिले मे नाममात्र न रहा, ये हार गए। २००९ मे पीलेरु से चुनाव जीता। ये वैएस राजशेखररेड्डी के अनुयायी माने जाते है। २००४ से लेकर ५ वर्षो के लिए ये चीफ विप रहे। उसके बाद ये विधानसभा के सभापति बने। विधानसभा सभापति आन्ध्रप्रदेश असेंब्ली के तेरहवे सत्र के सभापति के रूप मे किरण रेड्डी जून २००९ मे चुने गए। इनके चुनाव का समर्धन वैएस राजशेखररेड्डी, प्रजा राज्यम पार्टी के चिरंजीवि, एऐएमऐएम के नेत अकबरुद्दीन ओवैसी और असदुद्दीन ओवैसी ने की। श्रेणी:1960 में जन्मे लोग श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री