411 REFERENCE · Wikipedia
सरकैशिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सरकैशिया (Circassia ; रूसी: Черке́сия, अरबी : شيركاسيا) एक प्रदेश (क्षेत्र) तथा ऐतिहासिक देश है। यह उत्तरी काकेशस क्षेत्र में कृष्ण सागर के उत्तरी-पूर्वी किनारे पर स्थित है। यह काकेशियन लोगों का प्राचीन देश है।
मध्य युग में सरकैशियावासी काकेशस पर्वतों में रहते थे। १०वीं से १३वीं शताब्दी तक सरकैशिया जार्जिया के शासन के अंतर्गत रहा, फिर कई शताब्दियों तक सरकैशिया स्वतंत्र रहा। सन् १८२९ ई. में सरकैशिया पर रूस का पूर्ण शासन कायम हुआ। फलस्वरूप लगभग पाँच लाख सरकैशियावासी टर्की और बल्गेरिया चले गए और अब केवल ९३,००० (१९५०) सरकैशियावासी रह गए हैं। इस क्षेत्र में निवास करनेवाली ही अन्य जातियों में रूसी और कॉकेशियाई जातियाँ हैं।
उच्च वर्ग के सरकैशियावासी मुसलमान हैं। सरकैशियावासी स्त्रियाँ सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं और एक समय बादशाहों के हरम के लिए इनकी बड़ी चाह थी।
श्रेणी:यूरोप के प्राचीन देश
श्रेणी:एशिया के प्राचीन देश