Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यत् पूर्वम् तत्कारणम्’ काकतालीय दोष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यत् पूर्वम् तत्कारणम्’ काकतालीय दोष ( लैटिन : Post hoc ergo propter hoc, 'इसके बाद, इसलिए इसके कारण') एक अनौपचारिक तर्कदोष है जो कहता है: "चूंकि घटना Y ने घटना X का अनुसरण किया, इसलिए घटना Y घटना X के कारण हुई होगी।" इसे अक्सर संक्षिप्त में केवल पोस्ट हॉक तर्कदोष भी कहा जाता है। संदिग्ध कारण के प्रकार का एक तर्कदोष, यह तर्कदोष कम हॉक एर्गो प्रॉप्टर हॉक ('इसके साथ, इसलिए इस कारण से') से सूक्ष्मतः भिन्न है, जिसमें दो घटनाएं एक साथ घटित होती हैं या कालानुक्रम महत्वहीन या अज्ञात होता है। यत् पूर्वम् तत्कारणम् एक तर्कदोष है जिसमें एक घटना बाद की घटना का कारण लगती है क्योंकि वह पहले घटित हुई थी। Grouse Lawrence 2016 Post hoc ergo propter hoc Journal of Thoracic Disease 8 7 E511–E512 10.21037/jtd.2016.04.49 2072-1439 4958779 27499984 यत् पूर्वम् तत्कारणम् एक विशेष रूप से आकर्षक त्रुटि है क्योंकि सहसंबंध कभी-कभी कार्य-कारण की ओर इंगीत करता प्रतीत होता है। यह तर्कदोष घटनाओं के क्रम पर पूरी तरह से आधारित निष्कर्ष में निहित है, न कि परिणाम के लिए संभावित रूप से उत्तरदाई अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए जो संबंध को खारिज कर सकते हैं। https://www.law.cornell.edu/wex/post_hoc post hoc LII / Legal Information Institute en 2021-08-28 एक सरल उदाहरण है " मुर्गा सूर्योदय से ठीक पहले बांग देता है; इसलिए मुर्गा सूर्य के उगने का कारण है।" https://knowledgespace.com.au/correlation-vs-causation/ Correlation vs Causation 2015-10-09 KnowledgeSpace en-US 2021-08-28 18 फ़रवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220218194550/https://knowledgespace.com.au/correlation-vs-causation/ dead सन्दर्भ