411 REFERENCE · Wikipedia
गुलाबी सदाबहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|गुलाबी सदाबहार|alt=फूल का नज़दीक से दृश्य
गुलाबी सदाबहार फूलों वाले पौधे की प्रजाति है जिसका वैज्ञानिक नाम कैथेरेंथस रोज़ेस (Catharanthus roseus) है। यह सदाबहार (कैथेरेंथस जाति) की आठ प्रजातियों में से एक है। इसे आमतौर पर ब्राइट आईज, केप पेरीविंकल, ग्रेवयार्ड प्लांट, मेडागास्कर पेरीविंकल, ओल्ड मेड, पिंक पेरीविंकल और रोज पेरीविंकल के नामों से भी जाना जाता है।Catharanthus roseus https://npgsweb.ars-grin.gov/gringlobal/taxon/taxonomydetail?id=70159 संयुक्त राज्य अमेरिका का कृषि विभाग 15 जुलाई 2024 en यह एपोसाइनेसी परिवार का एक बारहमासी प्रजाति का फूलों का पौधा है। मूल रूप से यह मेडागास्कर का पौधा है, लेकिन अब लगभग पूरी दुनिया के गरम और शीतोष्ण इलाकों में इसे सजावटी और औषधीय पौधे के रूप में उगाया जाता है। यह कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विन्क्रिस्टाइन और विनब्लैस्टाइन दवाओं का एक स्रोत है।Vinca Alkaloids https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3883245/ इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ प्रीवेंटिव मेडिसीन 15 जुलाई 2024 en
विवरण
frameless|right|alt=पीले केंद्र के साथ सफ़ेद रंग का फूल
गुलाबी सदाबहार एक सदाबहार शाकीय पौधा है, जो 1 मीटर (39 इंच) ऊँचा होता है। पत्तियाँ अंडाकार से आयताकार, 2.5-9 सेमी (1-3.5 इंच) लंबी और 1-3.5 सेमी (0.4-1.4 इंच) चौड़ी होती हैं। चमकदार हरे, बाल रहित, हल्के मध्य शिरे और 1-1.8 सेमी (0.4-0.7 इंच) लंबाई के छोटे डंठल के साथ वे विपरीत जोड़ों में व्यवस्थित होती हैं। इसके फूल पीले या लाल केंद्र के साथ सफ़ेद रंग के और गहरे लाल केंद्र के साथ गुलाबी रंग के होते हैं।रोज़लिंडा नाकासोन Catharanthus roseus http://www.comfsm.fm/~dleeling/botany/1999/vhp/rosnak01.html माइक्रोनेशिया कॉलेज 15 जुलाई 2024 en
उपयोग
right|thumb|एक सदाबहार शाकीय पौधा
भारत की पारंपरिक चिकित्सा आयुर्वेद में इसकी जड़ों और टहनियों के अर्क का उपयोग जहरीले होने के बावजूद कई बीमारियों के ईलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा में इसके अर्क का उपयोग मधुमेह, मलेरिया और हॉजकिन के लिंफोमा सहित कई बीमारियों के खिलाफ किया जाता है।Flora of China http://www.efloras.org/florataxon.aspx?flora_id=2&taxon_id=200018366 eFLORAS 15 जुलाई 2024
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Catharanthus roseus गुलाबी सदाबहार
श्रेणी:फूल
श्रेणी:औषधीय पौधे