411 REFERENCE · Wikipedia
ऊष्मा चालकता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भौतिकी में, ऊष्मा चालकता (थर्मल कण्डक्टिविटी) पदार्थों का वह गुण है जो दिखाती है कि पदार्थ से होकर ऊष्मा आसानी से प्रवाहित हो सकती है या नहीं। ऊष्मा चालकता को k, λ, या κ से निरूपित करते हैं। जिन पदार्थों की ऊष्मा चालकता अधिक होती है उनसे होकर समान समय में अधिक ऊष्मा प्रवाहित होती है (यदि अन्य परिस्थितियाँ, जैसे ताप का अन्तर, पदार्थ की लम्बाई और क्षेत्रफल आदि समान हों)। जिन पदार्थों की ऊष्मा चालकता बहुत कम होती हैं उन्हें ऊष्मा का कुचालक (थर्मल इन्सुलेटर) कहा जाता है। ऊष्मा चालकता के व्युत्क्रम (रेसिप्रोकल) को उष्मा प्रतिरोधकता (thermal resistivity) कहते हैं।
गणितीय परिभाषा
गणितीय रूप से, यदि लम्बाई के अनुप्रस्थ काट वाले छड़ से होकर समय में ऊष्मा प्रवाहित हो तो उस पदार्थ की ऊष्मा चालकता निम्नलिखित सूत्र द्वारा निकाली जा सकती है http://hyperphysics.phy-astr.gsu.edu/hbase/thermo/thercond.html Thermal Conductivity 5 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150816103213/http://hyperphysics.phy-astr.gsu.edu/hbase/thermo/thercond.html 16 अगस्त 2015 dead गणितीय रूप में,
या,
.
ध्यान रहे कि ऊष्मा की स्थायी अवस्था आ गयी हो तथा आसपास ऊष्मा का कोई अन्य स्रोत न हो। यह भी आवश्यक है कि ऊष्मा का प्रवाह A के लम्बवत दिशा में (लम्बाई की दिशा में) हो।
कुछ पदार्थों की ऊष्मा चालकताReed Business Information: Polytechnisch Zakboek, versie 2004.
right|thumb|300px|वाहनों के गरम हवा और धुँवा निकालने वाली प्रणाली के अवयवों पर सिरैमिक की परत लगा दी जाती है जैससे उस मार्ग से बाहर ऊष्मा नहीं निकल पाती और आसपास के अन्य अवयव गरम होकर खराब नहीं होते। अर्थात् यहाँ सिरैमिक की बहुत कम ऊष्मा चालकता का उपयोग किया गया है।
पदार्थ ऊष्मा चालकता (Lambda , W/(m*K) में , 293 K ताप पर) धातुएँ चाँदी 417 ताँबा 390 स्वर्ण 310 अल्युमिनियम 237 कांसा 190 पीतल 122 जस्ता 116 निकल 92 लोहा 79 प्लेटिनम 72स्टेनलेस स्टील 50 सीसा 35 स्टेनलेस स्टील 16 - 27 गैडोलिनियम 10,6 पारा 10,4 ठोस पदार्थ हीरा 900 - 2.320 ग्रेफाइट 160 बरफ (269 K) 2,1 पोर्सलीन 1,0 - 1,7 काँच 0,8 - 0,9 कंक्रीट 0,2 - 20 लकड़ी 0,1 - 0,5 पॉलीथीन (PE) 0,23 - 0,29 क्वार्ट्ज 0,22 कागज 0,18 एस्बेस्टस 0,09 नमक 0,045 - 0,06 पॉलीस्टरीन (PS) 0,04 मिनरल वुल 0,04 पॉलीआइसोसायानुरेट (PIR) 0,023 – 0,026 resolhardschuim ca 0,021 एरोजेल् ca 0,017 द्रव जल 0,60 दूध 0,49 मिथेनॉल 0,21 एसीटोन 0,16 क्लोरोफॉर्म 0,12 गैसें (273 K पर) हाइड्रोजन 0,174 हिलियम 0,144 नियान 0,046 प्राकृतिक गैस 0,029 आक्सीजन 0,025 नाइट्रोजन 0,024 वायु 0,024 जलवाष्प 0,016 आर्गन 0,016 क्रिप्टॉन 0,0095 क्लोरीन 0,0076
इन्हें भी देखें
ऊष्मा रोधन (हीट इन्सुलेशन)
विद्युत चालकता
विशिष्ट ऊष्मा
गुप्त ऊष्मा
सन्दर्भ
श्रेणी:ऊष्मा