411 REFERENCE · Wikipedia
मनवीर मधुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनवीर मधुर thumb|मनवीर मधुर कवि मनवीर मधुर 06 दिसम्बर 1979 सिकंदराराऊ, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, भारत कवि, गीतकार, लेखक हिंदी भारतीय अमर शहीद, हमारे बुजुर्ग, महाराणा प्रताप, देशभक्ति और अभिमान (काव्य-रचनाएँ) विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
मनवीर मधुर (जन्म 6 दिसम्बर 1979, सिकंदराराऊ, अलीगढ़) हिंदी के प्रख्यात कवि, गीतकार और साहित्यकार हैं। वे अपनी ओजस्वी काव्यवाणी और प्रेरणात्मक रचनाओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी कविताएँ यज्ञ-कुण्ड की धधकती ज्वाला की तरह श्रोताओं को ऊर्जा और भावनात्मक स्पंदन प्रदान करती हैं।
जीवन परिचय
मनवीर मधुर का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिकंदराराऊ तहसील के गाँव सराय में हुआ। उनके पिता बलवीर सिंह किसान परिवार से हैं। प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही प्राप्त करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। कविता लेखन में रुचि बचपन से ही रही और समय के साथ वे राष्ट्रीय मंचों पर एक ओजस्वी कवि के रूप में स्थापित हुए।
साहित्यिक योगदान
मनवीर मधुर ने हिंदी कविता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत और विदेशों में अनेक कवि सम्मेलनों में भाग लिया और अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को प्रभावित किया।
उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों का गहरा प्रभाव दिखाई देता है। उनके प्रमुख काव्य विषयों में **देशभक्ति, वीर रस, सामाजिक जागरूकता और आध्यात्मिकता** सम्मिलित हैं।
विगत 25 वर्षों से कवि सम्मेलनीय मंच में अपने मौलिक लेखन एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से देश-विदेश में लोकप्रियता बटोर रहे मनवीर मधुर वर्तमान मंचीय कवि सम्मेलनों के एक बड़े नाम हैं ।
कई सामाजिक आंदोलनों में अपनी सशक्त लेखनी व ओजमय वाणी द्वारा लोगों में राष्ट्रप्रेम का संचार करने वाले मनवीर मधुर मथुरा से निकलकर देखते ही देखते हिंदी काव्य मंचों का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं ।
मंचीय कवियों को समर्पित संस्था काव्य चौपाल संस्कार शाला एवं युवाओं को समर्पित संस्था द यूथ किंगडम के अध्यक्ष मनवीर मधुर अपनी ओजस्वी रचनाओं एवं हिंदी कविता में अपने मौलिक प्रयोगों के लिए देशभर में पहचाने जाते हैं ।यही कारण है कि आये दिन देश के कई प्रतिष्ठित टीवी चैनल्स से भी इनको देखा व सुना जा सकता है ।
मुख्य रूप से घनाक्षरी छंद, मुक्तक, दोहे व गीत लिखने वाले मनवीर मधुर के प्रशंसकों में योगगुरु बाबा रामदेव सहित देश की कई अन्य आध्यात्मिक विभूतियों समेत देश के कई शीर्ष सामाजिक व राजनैतिक हस्तियां भी शामिल हैं ।भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में आपको हिंदी कविता का परचम लहराने हेतु 15 दिवसीय यात्रा में यूके जाने का अवसर भी प्राप्त हुआ ।
भारतीय उच्चायोग, लन्दन में उच्चायुक्त महोदय द्वारा सम्मानित किया गया ।आप नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार रह चुके हैं । हिन्दी काव्य में आपने कई मौलिक प्रयोग किए हैं ।अंतर्विश्वविद्यालयी काव्य प्रतियोगिता में लगातार कई वर्षों तक प्रथम विजेता रहे हैं ।
ZEE Smile टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘क्योंकि ये है हास्य कवि मुक़ाबला’ में प्रथम विजेता रहे ।साधना टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘सतमोला कवियों की चौपाल’ के के प्रस्तुतकर्ता ( एंकर ) रहे । बिग मैज़िक टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हास्य पंचायत’ में प्रमुख सहभागिता रही । आपके विशिष्ट लेखन के लिये अनेक सम्मानों से आपको सम्मानित किया जा चुका है ।
उल्लेखनीय कृतियाँ
अमर शहीद
हमारे बुजुर्ग
महाराणा प्रताप
वीर अभिमन्यु
देशभक्ति और अभिमान
कुरुक्षेत्र
अब्दुल हमीद
सरदार भगत सिंह
सम्मान और उपलब्धियाँ
खंडेलवाल वैश्य सभा,जुरहरा द्वारा सम्मानित -2003
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा धाम द्वारा सम्मानित-2004
अक्षय साहित्य कला केंद्र,अमौली द्वारा सम्मानित- 2004
सीता बाल विद्या मंदिर,महमूदाबाद द्वारा सम्मानित-2005
दत्तीगाँव फ्रैंड्स ग्रुप राजगढ़ द्वारा ओज सम्मान-2006
आस्था श्रृंगार संस्था द्वारा व्रजोत्सव सम्मान-2006
ब्रज रज उत्सव समिति द्वारा सम्मानित-2008
भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा सम्मानित-2008
अग्रवाल क्लब परिवार, मथुरा द्वारा हास्य चौपाल से सम्मानित-2008
ज्ञानदीप शिक्षा भारती, मथुरा द्वारा डॉ. राधेश्याम अग्रवाल स्मृति सम्मान-2009
यूथ फ़ॉर नेशन द्वारा युवा प्रेरणा श्रोत सम्मान-2010
कानपुर महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित-2010
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप फेस्टिवल द्वारा सम्मानित-2011
चौ.चरण सिंह पी.जी.कॉलेज, हैंवरा, सैफई, इटावा से चौ.चरण सिंह साहित्य सम्मान-2012
सुमंगलम सेवा न्यास,इलाहाबाद द्वारा सुमंगलम सम्मान-2012
दी मिरर ऑफ डेमोक्रेसी समाचार पत्र द्वारा डॉ. शंकर लोकरत्न सम्मान -2013
श्रीमती मंजुकृष्ण स्मृति समारोह समिति द्वारा मंजुश्री सम्मान-2013
मानस मंच कानपुर द्वारा लाला बालकराम आहूजा स्मृति सम्मान-2014
संस्कार भारती दिल्ली द्वारा काव्य कौमुदी सम्मान-2014
बिसौली महोत्सव समिति द्वारा बिसौली महोत्सव में सम्मानित-2014
स्मृति वंदन महोत्सव समिति द्वारा डॉ. उर्मिलेश स्मृति -वंदन सम्मान-2015
श्रीरामलीला समिति,लखना,इटावा द्वारा सम्मानित-2015
महाकवि कालिदास इंस्टीट्यूट कुरुक्षेत्र द्वारा महाकवि कालिदास विशिष्ट सम्मान-2015
नॉटिंघम, यूके द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन में काव्य-रंग पुरस्कार!*
भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा सम्मानित*
राया, मथुरा में कविता रत्न पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रकवि रामाधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान 2016 से सम्मानित
ज्ञानदीप भारती,मथुरा द्वारा श्रेष्ठतम कवि पुरस्कार 2018
स्मृति वंदन समिति बंदायू द्वारा सम्मानित 2018
जून क्रांति महोत्सव, इलाहाबाद में सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' सम्मान से सम्मानित
बालकवि बैरागी सम्मान 2018, देवास से सम्मानित
संगठनात्मक कार्य
मनवीर मधुर "संस्कारशाला" एवं "द यूथ किंगडम" के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। वे युवाओं में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संदर्भ
https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/mathura/news/indian-new-year-fair-in-mathura-on-march-29-134706990.html मथुरा में 29 मार्च 2025 को भारतीय नववर्ष मेला में कवि सम्मलेन दैनिक भास्कर
https://www.kavisammelanshow.com/poet-details?name=manveer-madhur मनवीर मधुर www.kavisammelanshowhttps://news4nation.com/bihar/patna/divya-dinkar-sanstha-organized-a-kavi-sammelan-on-17th-august-dedicated-to-mountain-man-dashrath-manjhi-677459 17 अगस्त पटना में कवि सम्मलेन का आयोजन news4nationhttps://www.etvbharat.com/hindi/uttar-pradesh/city/lucknow/dr-apj-abdul-kalam-technical-university-organized-a-poet-conference-aye-watan-ka-in-auditorium/up20220818175738842842109 18 अगस्त 2022 को कवि सम्मेलन 'ऐ वतन' का आयोजन etvbharat
बाहरी कड़ियाँ
https://www.kavisammelanshow.com/poet-details?name=manveer-madhur
https://www.youtube.com/watch?v=k1xAWA1EKro