Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाटा डोकोमो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2018 टाटा डोकोमो लिमिटेड 200px|टाटा डोकोमो प्रतीक सीमित (मर्यादित) नवम्बर 2008 "डू द न्यू" मोबाइल दूरसंचार नई दिल्ली, भारत सचलभाष संजाल (मोबाइल नेटवर्क),दूरसंचार सेवायें, आदि. टाटा टेलिसर्विसेज TataDocomo.com टाटा डोकोमो, टाटा टेलिसर्विसेज लिमिटेड (TTSL) की एक दूरसंचार सेवा है जो जीएसएम प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआत नवंबर 2008 में प्रमुख जापानी दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो और टाटा समूह के बीच हुये एक रणनीतिक गठबंधन के फलस्वरूप हुई है। डोकोमो (DoCoMo) शब्द, "Doing the Communications over Mobile network" से जुड़ कर बना है, वैसे जापानी भाषा में डोकोमो का अर्थ "सर्वत्र" होता है। टाटा टेली सर्विसेज को जीएसएम सेवाओं के लिए अखिल भारतीय लाईसेंस मिला है और इन सेवाओं का परिचालन उसे टाटा डोकोमो के ब्रांड नाम के तहत करना है, इसके अलावा कंपनी को 18 दूरसंचार सर्किलों में भी स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है। टाटा टेलिसर्विसेज लिमिटेड ने इन सेवाओं की शुरुआत विभिन्न क्षेत्रों में कर भी दी है। यह मोबाइल सेवा दोनों, प्रीपेड और पोस्टपैड जीएसएम मोबाइल के सेवा उपलब्ध कराती थी और अन्य सेवाए जैसे की जीपीआरएस आदि भी निवेदन पर चालू की जाती थी परंतु अक्टूबर 2017 में, भारती एयरटेल ने टाटा टेलीसर्विसेज के साथ विलय की घोषणा की और टाटा डोकोमो के अधिग्रहण की घोषणा की । 7 जुलाई 2019 तक, टाटा डोकोमो के सभी उपयोगकर्ता भारती एयरटेल में स्थानांतरित हो गए और एयरटेल उपयोगकर्ता बन गए। श्रेणी:टाटा समूह