411 REFERENCE · Wikipedia
हड्डी का कोयला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हड्डी के कोयले का उपयोग प्रमुख रूप से रंगों और गंधों को दूर करने के लिये होता है। एक समय अनेक देशों में सफेद चीनी के प्राप्त करने के लिये इसका उपयोग होता था।
कोयला कठोर हड्डियों से बनाया जाता है। बहुत दिनों से रखी या गाड़ी हड्डियों से अच्छा कोयला नहीं बनता। कोयला बनाने में हड्डियों को टुकड़े टुकड़ेकर, भाप और विलायक से निष्कर्षितकर तथा हड्डी को भंभक में रखकर धीरे धीरे गरम करते हैं। इसमें कुछ गैसें (२० प्रतिशत), कुछ हड्डी तेल (३ से ५ प्रतिशत), कुछ अलकतरा (लगभग ६ प्रतिशत) और कुछ ऐमोनिया (प्राय: ६ प्रतिशत) प्राप्त होता है। हड्डी का लगभग ६० प्रतिशत कोयले के रूप में प्राप्त होता है। हड्डी के कोयले में निम्नलिखित पदार्थ रहते हैं :
पदार्थ प्रतिशत
कैलसियम फास्फेट ७०-७५
कार्बन ९-११
जल 8
सिलिका ०.५
कैलसिमय सल्फेट ०.२५
लोहे के आक्साइड ०.१५
कैलसियम सल्फाइड ०.१ से कम
कोयले का रंग हल्का काला और कोयले की राख सफेद या मलाई के रंग की होती है। कोयला दृढ़ और सार्ध्रां होता है। कुछ दिनों के उपयोग के बाद कोयले की सक्रियता नष्ट हो जाती है, पर उसको पुनजीर्व्ताि किया जा सकता है। पीछे यह निष्क्रिय हो जाता है और खाद के लिये प्रयुक्त होता है। इसमें कैलसियम फास्फेट रहने के कारण यह बहुमूल्य खाद है।
श्रेणी:ईन्धन