411 REFERENCE · Wikipedia
संगुटिका (भूविज्ञान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|शैरोन संगुटिका के बड़े खंडाश्म के साथ क्वार्ट्ज़-कंकड़ और संगुटिका का बोल्डर
संगुटिका एक अवसादी शैल है जो गोल बजरी के आकार के चट्टानों के टुकड़ों से बनी होती है।conglomerate https://www.britannica.com/science/conglomerate-rock Britannica 16 फरवरी 2026 ये बारीक दाने वाले अवसाद (जैसे रेत, गाद, या मिट्टी) से घिरी होती है। संगुटिका के अंदर के बड़े टुकड़ों को खंडाश्म कहा जाता है जबकि खंडाश्म के आस-पास के महीन अवसाद को मैट्रिक्स कहा जाता है। खंडाश्म और मैट्रिक्स को आम तौर पर कैल्शियम कार्बोनेट, आयरन ऑक्साइड, सिलिका या सख्त मिट्टी से मिलाया किया जाता है।
निर्माण
जब पानी या ग्लेशियर से जमा गोल बजरी समय के साथ दबाव से ठोस और सीमेंट बन जाती है तो संगुटिका का निर्माण होता हैं। ये मूल रूप से बलुआ पत्थरों से बहुत मिलते-जुलते हैं और इनमें कई तरह की तलछटी संरचनाएं दिखती हैं।Boggs Sam Principles of Sedimentology and Stratigraphy Pearson Prentice Hall Upper Saddle River, N.J 978-0-13-154728-5 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN0131547283&redir_esc=y 16 फरवरी 2026 en ब्रेक्सिया संगुटिका जैसे होते हैं लेकिन इनमें खंडाश्म होते हैं जिनका आकार गोल के बजाय कोणीय होता है।
वर्गीकरण
ज़्यादातर बजरी से बनी तलछटी चट्टान का नाम सबसे पहले बजरी की गोलाई के आधार पर रखा जाता है। यदि इसमें मौजूद बजरी के टुकड़े ज़्यादातर गोल हैं तो यह एक संगुटिका है। यदि इसमें मौजूद बजरी के टुकड़े ज़्यादातर कोणीय हैं तो यह ब्रेक्सिया है। ऐसे ब्रेक्सिया को दूसरे तरह के ब्रेक्सिया जैसे ज्वालामुखी और फॉल्ट ब्रेक्सिया से अलग करने के लिए अवसादी ब्रेक्सिया कहा जा सकता है। अवसादी शैले जिनमें गोल और कोणीय बजरी के टुकड़ों का मिश्रण होता है उन्हें कभी-कभी ब्रेक्सिया-संगुटिका कहा जाता है।Nichols Gary Sedimentology and Stratigraphy John Wiley & Sons Chichester, UK ; Hoboken, NJ 978-1-4051-9379-5 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9781405193795&redir_esc=y 16 फरवरी 2026 en
संगुटिका को उनके खंडाश्म की बनावट के अनुसार भी बांटा जाता है। यदि इसमें दो या उससे ज़्यादा अलग-अलग तरह की चट्टानें, खनिज या दोनों का संयोजन होता है तो इसे पॉलीमिक्ट या पॉलीमिक्टिक संगुटिका कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
ब्रेक्सिया
शैल
आग्नेय शैल
एंडेसाइट
कायांतरित शैल
ज्वालामुखीय शैल
सन्दर्भ
श्रेणी:शैलें
श्रेणी:अवसादी शैलें
श्रेणी:भूगोल