411 REFERENCE · Wikipedia
मिश्रण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2022
मिश्रण द्रवों, ठोस और गैसों के आपस में मिलाने की क्रिया तथा इस प्रकार उत्पन्न पदार्थों को कहते हैं।
या अलग-अलग पदार्थों का आपस में मिलना परन्तु उनके मूल गुणों में कोई परिवर्तन ना होना ?
मिश्रण के प्रकार
मिश्रण को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है मिश्रण जिन पदार्थों याद इन कणों से मिलकर बने होते हैंंं उन्हें मिश्रण के अवयवी कण कहते हे
(1) समांगी मिश्रण - ऐसे मिश्रण जिनके अवयवी कणों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता है जैसे नमक के जलीय विलयन को नमक और जल में अलग अलग नहीं देखा जा सकता यह एक समांगी मिश्रण का उदाहरण है
(2) विषमांगी मिश्रण - ऐसे मिश्रण जिनके अवयवी कणों को अलग अलग देखा जा सकता है जैसे पानी के ऊपर तेल डालने पर तथा हिलाने पर तेल ऊपर रह जाता है और पानी नीचे बैठ जाता है पानी और तेल को अलग-अलग कर सकते हैं अतः एक विषमांगी मिश्रण है
जिस तंत्र में केवल एक प्रावस्था होती है, उसे समांगी तंत्र कहते है और जिस तंत्र में एक से अधिक प्रावस्थयाऐ होती हैं, उसे विषमांगी तंत्र कहते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:रसायन विज्ञान
*
श्रेणी:भौतिक रसायन
श्रेणी:रसायन शास्त्र