411 REFERENCE · Wikipedia
समीर गोस्वामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समीर गोस्वामी Sameer Goswami.jpg Sameer Goswami yes 1971 07 11 छतरपुर, भारत छतरपुर ,भारत भारतीय हिन्दू शासकीय पॉलीटेक्निक नौगाँव, मॉडल बेसिक स्कूल, छतरपुर लेखक कहानी वाचक कहानी सुनो दर्शना गोस्वामी आत्री, मैत्री Apple iTunes का 2018 में सर्वश्रेष्ठ पॉडकॉस्ट https://scroll.in/magazine/905098/from-indie-music-to-premchands-stories-what-the-best-indian-podcasts-of-2018-are-all-about संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181220230518/https://scroll.in/magazine/905098/from-indie-music-to-premchands-stories-what-the-best-indian-podcasts-of-2018-are-all-about 20 दिसंबर 2018 dead https://www.crazemag.in/5-great-podcasts-for-the-summer-of-2018/ संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181220230257/https://www.crazemag.in/5-great-podcasts-for-the-summer-of-2018/ 20 दिसंबर 2018 dead https://medium.com/@audioBoom/seven-indian-podcasts-for-fans-of-storytelling-narrative-6e26fc9513c7 संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181220230536/https://medium.com/@audioBoom/seven-indian-podcasts-for-fans-of-storytelling-narrative-6e26fc9513c7 20 दिसंबर 2018 live http://www.sameergoswami.com/
समीर गोस्वामी ( Sameer Goswami) एक कहानी वाचक, कहानी लेखक, पॉडकॉस्टर और यूट्यूबर हैं।https://www.patrika.com/chhatarpur-news/munshi-premchands-120-stories-audio-book-on-apple-app-store-hindi-news-1-2139449/ संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181220230711/https://www.patrika.com/chhatarpur-news/munshi-premchands-120-stories-audio-book-on-apple-app-store-hindi-news-1-2139449/ 20 दिसंबर 2018 live https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/chhatarpur-audio-book-on-premchand-stories-add-in-apple-store-1207857.html संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181221042808/https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/chhatarpur-audio-book-on-premchand-stories-add-in-apple-store-1207857.html 21 दिसंबर 2018 dead
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
समीर गोस्वामी का जन्म 11 जुलाई 1971 को मध्यप्रदेश के छतरपुर ज़िले में हुआ। उनके पिता अनंतराम गोस्वामी छतरपुर के ही बूदौर गाँव के रहने वाले व नगर पालिका में शासकीय कर्मचारी थे। माता विमला गोस्वामी गृहणी के साथ साथ भारती बाल मंदिर में शिक्षिका थीं। समीर गोस्वामी अपने तीन भाई बहनो में सबसे बड़े हैं उनसे छोटी एक बहिन तनु शर्मा हैं और सबसे छोटे भाई अबीर गोस्वामी हैं। उनके पिता समीर के जन्म के तुरंत बाद गाँव से छतरपुर ज़िला आ गये जहाँ पर उनका लालन पालन हुआा।
समीर गोस्वामी की प्राथमिक शिक्षा भारती बाल मंदिर, छतरपुर में उसके बाद कक्षा 8 तक की शिक्षा मॉडल बेसिक स्कूल, छतरपुर और उच्चतर शिक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नं॰ 1 से हुई इसके उपरांत समीर गोस्वामी ने शासकीय पॉलीटेक्निक, नौगाँव से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा हासिल किया। इन्होने अपनी स्नातक की पढ़ाई स्वाध्यायी छात्र के रूप में महाराजा कॉलेज, छतरपुर से पूरी की।
पेशा
समीर गोस्वामी ने आकाशवाणी छतरपुर में 1995 बतौर नाट्य कलाकार के रूप में काम करना शुरु किया उसके उपरांत वर्ष 2005 में उन्होने आकाशवाणी छतरपुर में ही नैमेत्तिक उद्घोषक के रूप में अपनी सेवाऐं देना शुरु की। पेशे से समीर गोस्वामी एक व्यवसाई हैं।
व्यक्तिगत जीवन
समीर गोस्वामी का विवाह वर्ष 1999 को दर्शना गोस्वामी के साथ हुआ जो कि स्वयं आकाशवाणी छतरपुर में नैमेत्तिक उद्घोषक हैं व गृहिणी हैं। इनके दो पुत्रियाँ हैं आत्री और मैत्री।
कहानी वाचन
समीर गोस्वामी ने सन 2016 में प्रेमचंद की लिखी कहानी जुर्माना से कहानियों का वाचन शुरु किया धीरे धीरे शौक़ से किया गया ये काम जुनून बन गया और इसके बाद इन्होने प्रेमचंद की सारी कहानियों को ऑडियो बुक के रूप में परिवर्तित कर दिया। इसके बाद इस काम को आगे बढ़ाने के लिये इन्होने अपने पॉडकास्ट का नाम कहानी सुनो रखा जिसमें अन्य लेखकों की कहानियों के वाचन का काम शुरु किया गया है।
पहचान
समीर गोस्वामी को पहचान तब मिली जब इनके पॉडकास्ट को एप्पल आईट्यून ( Apple iTunes) ने वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ पॉडकास्टों में चुना।
बाह्य कड़ियाँ
समीर गोस्वामी यूट्यूब पर
समीर गोस्वामी iTunes पर
समीर गोस्वामी का पन्ना
समीर गोस्वामी की वेबसाईट
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:कहानी वाचक
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:छतरपुर के लोग
सन्दर्भ