411 REFERENCE · Wikipedia
युगाण्डा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Jamhuri ya Uganda युगांडा गणराज्य युगांडा Flag of Uganda.svg Coat of arms of Uganda.svg LocationUganda.svg "भगवान और मेरे देश के लिए" ओ युगांडा, सुंदरता का देश अफ्रीका का मोती अंग्रेजी, स्थानीय भाषाएँ (वर्नाक्युलर) लुगाण्डा, लुओ, Runyankore, Ateso, Lusoga युगांडा कंपाला कंपाला लोकतांत्रिक गणराज्य राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी उप राष्ट्रपति गिल्बर्ट बुकेन्या बालीबालेसा प्रधानमंत्री अपोलो सीबाम्बी 236,040 81वाँ 1 E11 91,136 15.39 32,369,558 2009 37वाँ 24,227,297 2002 137.1 355.2 80वाँ 2008 $36.745 अरब $1,146 $14.565 अरब 2008 $454 2013 steady 0.484 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21-25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 164वाँ 43 1998 मध्यम 96.4 0.1 2007 15वाँ Alert स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम से गणराज्य 9 अक्टूबर 1962 युगांडाई शिलिंग UGX पूर्वी अफ्रीकी समय +3 आकलन नहीं +3 left .ug +2561 1 006 केन्या और तंजानिया.से
युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। इसके दक्षिणी भाग में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम 'बुगांडा' राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी भाग, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। इस देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है।
युगांडा का इतिहास
युगांडा का इतिहास
युगांडा का भूगोल
युगांडा का भूगोल
राजनीति
युगांडा का राजनीति
कानून
युगांडा का कानून
अर्थव्यवस्था
युगांडा का अर्थव्यवस्था
जनसांख्यिकी
युगांडा का जनसांख्यिकी
शिक्षा
युगांडा का शिक्षा
परिवहन
युगांडा का परिवहन
मीडिया
युगांडा का मीडिया
संस्कृति
युगांडा का संस्कृति
खेल
युगांडा का खेल
परिचय
युगांडा पूर्वी मध्य-अफ्रीका का एक विषुवत्रेखीय देश है, जो पूर्णतः स्थलरुद्ध है। इसके उत्तर में सूडान, पशिचम में काँगो (लिओपोल्डविल) पूर्व में केन्या, दक्षिण-पश्चिम में रूआंडा, एवं दक्षिण में टैंगैन्यीका देश तथा विक्टोरिया झील स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ९३,९८१ वर्ग मील है, जिसका १३,६८९ वर्ग मील भाग जलग्रस्त एवं दलदली है।
प्राकृतिक स्वरूप
देश का अधिकांश भूभाग पठारी है, जो समुद्रतल से लगभग ४,००० फुट ऊँचा है। पश्चिमी सीमा पर रूबंजोरी पर्वत स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर समुद्रतल से १६,७९१ फुट ऊँचा है, जककि पूर्वी सीमा पर स्थित ऐलगन पर्वत की अधिकतम ऊँचाई १४,१७८ फुट है। देश के मध्य में क्योगा एवं दक्षिण में विक्टोरिया झीलें स्थित हैं।
जलवायु
समुद्रतल से अधिक उँचाई पर स्थित इस देश का ताप अन्य विषुवत्रेखीय प्रदेशों की तुलना में न्यून है। औसत वार्षिक ताप उत्तर में १५° सें० एवं दक्षिण में २२° सें० है। वार्षिक तापांतर साधारण हैं। औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा उत्तर में ३५ इंच एवं दक्षिण में ५९ इंच तक है।
प्राकृतिक वनस्पति एवं जीवजंतु
पश्चिम के उच्च प्रदेश में लंबी घास तथा वनों की प्रचुरता है। उत्तर के शुष्कतर क्षेत्र में छोटी घास ही अधिक मिलती है। देश के दक्षिणी भाग में प्राकृतिक वनस्पति साफ करके भूमि को कृषियोग्य बना लिया गया है, हिसमें केले की उपज मुख्य है। कहीं कहीं हाथी घास उगती है, जिसकी ऊँचाई १० फुट तक हो जाती है।
पशुओं में हाथी, दरियाई घोड़ा, भैंसा, बंदर इत्यादि अधिक हैं। कुछ भागों में शेर, जिराफ तथा गैंड़े भी मिलते हैं।
कृषि
कृषि में कपास, कहवा, गन्ना तंबाकू तथा चाय की उपज महत्वपूर्ण है। अन्य फसलों में केला, मक्का और बाजरा उल्लेखनीय हैं।
उद्योग
खनिज ताँबा उत्खनन तथा कपास एवं कहवा संबंधी उद्योग प्रमुख हैं। अन्य उद्योग धंधों के अंतर्गत वस्त्रनिर्माण, सीमेंट, मदिरा, चीनी, लकड़ी चीरने तथा साबुन निर्माण का काम होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:युगांडा
श्रेणी:देश
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश