Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिलीगुड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिलीगुड़ी Siliguriশিলিগুড়ি Siliguri view.jpg सिलीगुड़ी का दृश्य सिलीगुड़ी India West Bengal 26.71 88.43 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला जलपाईगुड़ी ज़िला, दार्जीलिंग ज़िला 513264 2011 भाषाएँ प्रचलित बंगाली thumb|सिलीगुड़ी में महानन्दा नदी सिलीगुड़ी (Siliguri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी ज़िले और दार्जीलिंग ज़िले (दोनों) में स्थित एक शहर है। इस से 35 किमी पूर्व में जलपाईगुड़ी बसा हुआ है, और दोनों शहरों में विस्तार के कारण इनका एक बृहत-नगरीय क्षेत्र में विलय होता जा रहा है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074 विवरण रेल और राजपथ का अंतस्थ होने के कारण, सिलीगुड़ी नगर दार्जिलिंग एवं सिक्किम के व्यापार का केंद्र है। जूट व्यवसाय नगर का प्रमुख व्यवसाय है। यह महानन्दा नदी के किनारे हिमालय के चरणों में स्थित है और जलपाईगुड़ी से ४२ किमी दूरी पर स्थित है। यह उत्तरी बंगाल का प्रमुख वाणिज्यिक, पर्यटक, आवागमन, तथा शैक्षिक केन्द्र है।२०११ में इसकी जनसंख्या ७ लाख थी। गुवाहाटी के बाद यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र बन चुका है। इस नगर में लगभग २० हजार देसी और १५ हजार विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश आदि पड़ोसी देशों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिये भी यह वायु, सड़क तथा रेल यात्रा का पड़ाव बिन्दु है। यह चाय, आवागमन, पर्यटन तथा इमारती लकड़ी के लिये प्रसिद्ध है। इन्हें भी देखें जलपाईगुड़ी ज़िला जलपाईगुड़ी सन्दर्भ श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर श्रेणी:जलपाईगुड़ी ज़िला श्रेणी:जलपाईगुड़ी ज़िले के नगर श्रेणी:दार्जीलिंग ज़िला श्रेणी:दार्जीलिंग ज़िले के नगर *