Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्लैक-रम्प्ड फ्लेमबैक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Black-rumped Flameback LC IUCN3.1 BirdLife International 2009 141799 Dinopium benghalense 30 दिसम्बर 2009 മരം കൊത്തി.jpg Animalia Chordata Aves Piciformes Picidae Dinopium D. benghalense Dinopium benghalense (Linnaeus, 1758) Brachypternus benghalensisBrachypternus aurantius Subspecies dilutum (Edward Blyth, 1852)(Pakistan and northwest India) benghalense (Linnaeus, 1758)(northern India to Assam and Myanmar) puncticolle (Malherbe, 1845)(peninsular India, northern Sri Lanka) psarodes (A. A. H. Lichtenstein, 1793)(southern Sri Lanka) ब्लैक-रम्प्ड फ्लेमबैक अथवा लेस्सर गोल्डेन-बैक्ड कठफोड़वा (डाईनोपियम बेंग्हालेंस) दक्षिण-एशिया में विस्तृत रूप से पाया जाने वाला कठफोड़वा है। यह शहरी क्षेत्रों में पाए जाने वाले कुछ कठफोड़वों में से एक है। यह काली गर्दन तथा काली दुम वाला एकमात्र सुनहरी पीठ वाला कठफोड़वा है।Rasmussen, PC & JC Anderton 2005 Birds of South Asia: The Ripley Guide. Volume 2 Smithsonian Institution and Lynx Edicions 289 विवरण thumb|left|मनोनीत जाति कोलकाता, भारत. 26-29 सेंमी की लम्बाई के साथ ब्लैक-रम्प्ड फ्लेमबैक एक बड़ी प्रजाति है। इसका आकर विशिष्ट कठफोड़वा की तरह ही होता है, तथा पंखों के घने हिस्से जो कि सुनहरे होते हैं, विशेष दिखते हैं। ग्रेटर फ्लेमबैक से अलग, इसकी दुम काली होती है, लाल नहीं. शरीर के निचले हिस्से सफ़ेद होते हैं जिनमें गहरे रंग की पट्टियां होती हैं। गर्दन काली होती है जिसमें सफ़ेद रंग की महीन धारियां होती हैं, जिनसे यह भारतीय क्षेत्र में पाए जाने वाले किसी भी अन्य सुनहरी पीठ वाले कठफोड़वे से अलग पहचाना जा सकता है। इसका सिर सफ़ेद होता है, गर्दन के पीछे का भाग तथा गला काला होता है, आंख का हिस्सा धूसर होता है। ग्रेटर फ्लेमबैक (क्राइसोकोलेप्टेस ल्युसिदस) के विपरीत इसकी मूछों के स्थान पर गहरे रंग की धारियां नहीं होती हैं।http://www.archive.org/stream/faunaofbritishin03oate#page/58/mode/2up/search/brachypternus The Fauna of British India. Birds. Volume 3 Blanford, WT 1895 Taylor and Francis, London 58–60 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121105135618/http://www.archive.org/stream/faunaofbritishin03oate#page/58/mode/2up/search/brachypternus 5 नवंबर 2012 live वयस्क नर ब्लैक-रम्प्ड फ्लेमबैक के लाल रंग के मुकुट तथा क्रेस्ट होते हैं। मादाओं में सफ़ेद धब्बों के साथ काला फोरक्राउन होता है जो की सिर्फ पीछे वाले क्रेस्ट पर लाल होता है। युवा पक्षी मादाओं जैसे ही होते हैं परन्तु उनका रंग कुछ कम चटख होता है। कठफोड़वा की अन्य प्रजातियों की तरह ही, इस प्रजाति में भी सीधी नोक वाली चोंच होती है, एक कड़ी पूंछ जो की पेड़ की डालियों पर सहारा प्रदान करती है, तथा इनमें भी ज़ाईगोडैक्टाइल पांव होते हैं, जिनमें दो सिरे आगे की ओर तथा दो पीछे की ओर होते हैं। कीड़ों को पकड़ने के लिए लंबी जीभ को तेज़ी से आगे फेंका जा सकता है। इन पक्षियों में ल्युसिज्म (त्वचा अथवा बालों में रंजक की कमी) भी देखा गया है।Khacher,Lavkumar 1989 An interesting colour phase of the Lesser Goldenbacked Woodpecker (Dinopium benghalense) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 86 1 97 उत्तरी पश्चिमी घाट से नर पक्षियों के दो नमूनों में मलार क्षेत्र के पंखों के किनारे लाल रंग के देखे गए हैं, जिससे कि मलार पत्तियों का निर्माण होता है। लखनऊ से प्राप्त के नमूने में एक मादा की चोंच असामान्य रूप से बढ़ कर नीचे की तरफ आकर हूपू जैसी दिखने लगी.Bulletin of the British Museum (Natural History) 17 1 1973 Notes on woodpeckers (Picidae) Goodwin, Derek 1–44 http://www.archive.org/stream/bulletinofbritis17zoollond#page/41/mode/1up 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121110171242/http://www.archive.org/stream/bulletinofbritis17zoollond#page/41/mode/1up 10 नवंबर 2012 live उप-प्रजातियां गंगा के मैदानों में पायी गयी इसी प्रजाति की तुलना में उत्तर पश्चिमी भारत और पाकिस्तान के शुष्क क्षेत्रों में पायी जाने वाली प्रजाति, डाईल्यूटम, में पीले रंग का ऊपरी हिस्सा, एक लम्बी क्रेस्ट तथा सफ़ेद सा नीचे का भाग पाया जाता है। ऊपरी भाग में कम चकत्ते होते हैं। वे पुराने तथा गांठदार टैमेरिस्क, अकासिया, तथा डालबर्गिया की शाखों में प्रजनन करना पसंद करते हैं। इस प्रजाति की आबादी भारत भर में 1000 मीटर तक की कम ऊंचाई पर मिलती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय रूप पंक्टीकोल की गर्दन छोटे सफ़ेद तिकोनाकर चकत्तों के साथ काली होती है तथा ऊपरी भाग उज्ज्वल सुनहरा-पीला होता है। पश्चिमी घाट में मिलने वाली उप-प्रजातियों को कभी-कभी तहमीने (सालिम अली की पत्नी का नाम) के रूप में अलग वर्गीकृत किया जाता है, ऊपर से ये जैतूनी रंग वाली होती हैं, गाली गर्दन पर सफ़ेद चकत्ते होते हैं तथा पंखों के निचले बाग़ पर पर ये चकत्ते नहीं दिखते है। दक्षिणी श्रीलंका की उप-प्रजाति डी.बी. सैरोड्स की पीठ गहरे लाल रंग की तथा गहरे रंग के निशान और अधिक गहरे तथा स्पष्ट होते हैं। यह छोटी चोंच वाली श्रीलंका की प्रजाति जैफनेन्स के साथ संकरण करती है। श्रीलंका की प्रजाति सैरोड्स को कभी-कभी एक अलग प्रजाति माना जाता है, हालांकि इसे पुत्तालम, केकिरावा तथा त्रिंकोमाली में जैफनेन्स के साथ इंटरग्रेड करने वाला माना जाता है।Ali S & Ripley SD 1983 Handbook of the Birds of India and Pakistan. Volume 4 2 Oxford University Press New Delhi 196–201 वितरण और आवास यह फ्लेमबैक पाकिस्तान, भारत, हिमालय के दक्षिणी तथा पूर्वी भाग जो कि पश्चिमी असम घाटी तथा मेघालय तक है, बांग्लादेश तथा श्रीलंका के 1200 मीटर तक की ऊंचाई के मैदानों में पाए जाती हैं। ये खुले वनों तथा तथा कृषि से सम्बन्ध रखती हैं। वे अक्सर शहरी क्षेत्रों में लकड़ी के आवासों में देखे जाते हैं। कच्छ और राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में इसका पाया जाना दुर्लभ है।Himmatsinhji,MK 1979 Unexpected occurrence of the Goldenbacked Woodpecker Dinopium benghalense (Linnaeus) in Kutch J. Bombay Nat. Hist. Soc. 76 3 514–515 व्यवहार और पारिस्थितिकी thumb|left|एक मादा इस प्रजाति को अक्सर जोड़े अथवा छोटे समूहों में देखा जाता है, कई बार यह मिश्रित-प्रजातियों के चारा खोजने वाले झुण्ड में भी दिखते हैं।Forktail 20 2004 63–70 The composition and spatial organisation of mixedspecies flocks in a Sri Lankan rainforest Kotagama, SW & E Goodale http://www.www.orientalbirdclub.org/publications/forktail/20pdfs/Kotagama-Flocks.pdf 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110610175037/http://www.orientalbirdclub.org/publications/forktail/20pdfs/Kotagama-Flocks.pdf 10 जून 2011 dead वे चारा ढूंढने के लिए जमीन से शिखरों तक जाते हैं। ये कीड़े खाते हैं, मुख्य रूप से बीटल के लार्वा, दीमक के छत्तों पर भी धावा करते हैं तथा कभी-कभी नेक्टर भी पीते हैं।Chakravarthy,AK 1988 Predation of Goldenbacked Woodpecker, Dinopium benghalense (Linn.) on Cardamom Shoot-and-Fruit Borer, Dichocrocis punctiferalis (Guene) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 85 2 427–428Balasubramanian,P 1992 Southern Goldenbacked Woodpecker Dinopium benghalense feeding on the nectar of Banana Tree Musa paradisiaca J. Bombay Nat. Hist. Soc. 89 2 254 शाखाओं के आस-पास वे कूद कर गतिविधि करते हुए वे अपने को खिकारियों से छिपाए रखते हैं।Nair, Manoj V 1995 Unusual escape behaviour in Goldenbacked Woodpecker Dinopium benghalense (Linn.) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 92 1 122 वे मानव निर्मित आवासों में कृत्रिम निर्माण को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं,Rajan,S Alagar 1992 Unusual foraging site of Goldenbacked Woodpecker Dinopium benghalense (Linn.) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 89 3 374 गिरे हुए फलोंNameer, PO 1992 An unusual get together between a squirrel and a woodpecker Newsletter for Birdwatchers 32 3&4 9–10 http://www.archive.org/stream/NLBW32_34#page/n10/mode/1up 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121110055837/http://www.archive.org/stream/NLBW32_34#page/n10/mode/1up 10 नवंबर 2012 live तथा अवशिष्ट भोजन को भी खा लेते हैं।Mukherjee,A 1998 Lesser Goldenbacked Woodpecker and Koel feeding on cooked rice Newsl. for Birdwatchers 38 4 70 http://www.archive.org/stream/NLBW38_4#page/n13/mode/1up 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121110135918/http://www.archive.org/stream/NLBW38_4#page/n13/mode/1up 10 नवंबर 2012 live प्रजनन का समय मौसम के साथ बदलता रहता है और फरवरी से जुलाई के बीच होता है। प्रजनन के मौसम के दौरान वे अक्सर ध्वनियां निकालते हैं।Neelakantan,KK 1962 Drumming by, and an instance of homo-sexual behaviour in, the Lesser Goldenbacked Woodpecker (Dinopium benghalense) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 59 1 288–290 घोंसला बनाने के लिए पक्षियों द्वारा टनों को खोदा जाता है तथा इसका प्रवेश-द्वार क्षैतिज होता है जो कि अन्दर के खोह जैसा बन जाता है। कभी-कभी ये पक्षी अन्य पक्षियों का घोंसला हड़प लेते हैं।Santharam,V 1998 Nest usurpation in Woodpeckers J. Bombay Nat. Hist. Soc. 95 2 344–345 घोंसले में छोर पर अक्सर कीचड़ भी लगाया जाता है।Singh,Thakur Dalip 1996 First record of the Lesser Golden Backed Woodpecker nesting in an earthen wall Newsl. for Birdwatchers 36 6 111 http://www.archive.org/stream/NLBW36_6#page/n14/mode/1up 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121109152723/http://www.archive.org/stream/NLBW36_6#page/n14/mode/1up 9 नवंबर 2012 live अंडे खोह के अंदर दिए जाते हैं। सामान्य रूप से तीन अंडे दिए जाते हैं जो कि लम्बे आकार के तथा चमकदार सफ़ेद होते हैं।285–287 http://www.archive.org/stream/popularhandbooko033226mbp#page/n332/mode/1up/ Popular handbook of Indian birds 1949 Whistler, Hugh 4 Gurney and Jackson, London 1406745766 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110629044312/http://www.archive.org/stream/popularhandbooko033226mbp#page/n332/mode/1up/ 29 जून 2011 liveHume, AO 1890 The nests and eggs of Indian birds. Volume 2 2 R H Porter, London http://www.archive.org/stream/nestseggsofindia02humerich#page/308/mode/2up/ 309–311 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20120208191750/http://www.archive.org/stream/nestseggsofindia02humerich#page/308/mode/2up/ 8 फ़रवरी 2012 live अंडे 11 दिनों के ऊष्मायन के बाद फूटते हैं। बच्चे लगभग 20 दिनों तक घोंसले में रहने के बाद चले जाते हैं।Osmaston, BB Bertram Beresford Osmaston 1922 Woodpecker occupying nesting box J. Bombay Nat. Hist. Soc. 28 4 1137–1138 संस्कृति में श्रीलंका में इस कठफोड़वे को सिंहली भाषा में केराला (kæralaa) के नाम से जाना जाता है। द्वीप के कुछ हिस्सों में इसे कोट्टोरुवा भी कहा जाता है, हालांकि यह संबोधन बसंत (barbet) के लिए अधिक प्रयुक्त होता है।Vernacular Names of the Birds of the Indian Subcontinent Buceros Anonymous 1998 3 1 http://www.bnhsenvis.nic.in/pdf/vol%203%20(1).pdf PDF 53–109 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20100401015111/http://www.bnhsenvis.nic.in/pdf/vol%203%20(1).pdf 1 अप्रैल 2010 dead यह पक्षी श्रीलंका में 4.50 रुपये की डाक-टिकट पर बना होता है।http://www.birdtheme.org/country/srilanka.html संग्रहीत प्रति 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20170706153748/http://www.birdtheme.org/country/srilanka.html 6 जुलाई 2017 live बांग्लादेश में भी यह 3.75 टका के डाक-टिकट में मुद्रित होता है। सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ फोटो और वीडियो श्रेणी:डाइनोपियम श्रेणी:एशिया के पंछी श्रेणी:पाकिस्तान के पंछी श्रेणी:थाईलैंड के पंछी श्रेणी:भारत के पंछी श्रेणी:श्रीलंका के पंछी श्रेणी:शहरी जानवर श्रेणी:कठफोड़वा