411 REFERENCE · Wikipedia
शब्दांश-माला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|210px|मूल अमेरिकी आदिवासी ओजिब्वे भाषा की शब्दांश-माला
thumb|230px|जापानी भाषा की हीरागाना शब्दांश-माला
शब्दांश-माला (अंग्रेज़ी: syllabary, सिलेबेरी) लिखित चिह्नों के ऐसे समूह को कहते है जिसका हर एक चिह्न किसी एक की शब्दांश ध्वनि दर्शाता है और जिन्हें जोड़कर शब्द बनाए जाते हैं। शब्दांश-मालाओं और वर्णमालाओं में एक गहरा फ़र्क है कि शब्दांश-मालाओं में एक ही स्वर या व्यंजन शामिल करने वाले चिह्नों का रूप मिलता-जुलता नहीं होता। उदाहरण के लिए देवनागरी में (जो एक वर्णमाला है) 'का' और 'की' शब्दांशों में 'क' की ध्वनि आती है और दोनों में इस रूप का एक ही वर्ण देखा जा सकता है। इसके विपरीत जापानी भाषा में इस्तेमाल होने वाली हीरागाना शब्दांश-माला में 'का' को 'か' लिखा जाता है और 'की' को 'き' - इन दोनों में 'क' व्यंजन सामान होने के बावजूद इनके रूप एक दूसरे से बिलकुल नहीं मिलते।Linguistics for Everyone: An Introduction, Kristin Denham, Anne Lobeck, Cengage Learning, 2009, ISBN 978-1-4130-1589-8, ... pictogram: pictures or symbols that represent an object or idea; ideogram: symbol that represents an idea; phonogram: symbol based on sound; syllabary: system of writing based on syllable sounds alphabet system of writing ...
अन्य भाषाओँ में
शब्दांश-माला को अंग्रेज़ी में "सिलेबेरी" (syllabary) और अरबी में "मक़्ताया" (ur مقطعیہ) कहा जाता है। शब्दांश को अंग्रेज़ी में "सिलेबल" (syllable) कहते हैं। चित्रलिपि के चिह्नों को अंग्रेज़ी में लोगोग्रैम (logogram) या इडियोग्रैम (ideogram) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
शब्दांश
वर्णमाला
लिपि
चित्रलिपि
सन्दर्भ
2
श्रेणी:लिपि