411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रमण्डल खेल २०३०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अहमदाबाद, भारत में आयोजित होने वाला एक आगामी बहु-खेल प्रतियोगिता
२४वें राष्ट्रमंडल खेल 2030 Commonwealth Games holding logo.png अहमदाबाद, भारत ७४ राष्ट्रमंडल टीमें (संभावित) नरेंद्र मोदी स्टेडियम XXIII XXV
राष्ट्रमंडल खेल २०३०, जिन्हें आधिकारिक तौर पर XXIV राष्ट्रमंडल खेल और आमतौर पर अमदाबाद २०३० के नाम से जाना जाता है, अक्टूबर २०३० में अहमदाबाद, गुजरात, भारत में आयोजित होने वाली एक प्रस्तावित बहु-खेल प्रतियोगिता है। यह 2010 के दिल्ली खेलों के बाद भारत में आयोजित होने वाला दूसरा राष्ट्रमंडल खेल और एशिया में तीसरा आयोजन होगा। यह इस खेल प्रतियोगिता का शताब्दी संस्करण (१००वां वर्ष) भी होगा।