411 REFERENCE · Wikipedia
क्रैकन सागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रैकन सागरKraken Mare 250px टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र का कंप्यूटर-रंगित चित्र जिसमें क्रैकन सागर का एक बड़ा भाग और उसमे स्थित मायडा इंसुला द्वीप दिख रही है। ऊपर बाई तरफ़ जिंगपो झील, ऊपर दाई तरफ़ पुंगा सागर और दाई तरफ़ लाइजीया सागर नज़र आ रहे हैं। सागर (Mare) 68 N 310 W 1,170 किमी
क्रैकन सागर (Kraken Mare) सौर मंडल के शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित एक झील है। यह टाइटन पर सबसे बड़ी ज्ञात झील है (दूसरा स्थान लाइजीया सागर का है)। सन् २००७ में कैसिनी-होयगेन्स अंतरिक्ष यान ने इसे खोज निकला था और इसका नाम २००८ में एक काल्पनिक समुद्री दानव (क्रैकन) पर रखा गया। इसका आकार पृथ्वी के कैस्पियन सागर के आसपास अनुमानित किया जाता है। टाइटन की अन्य झीलों की तरह इसमें भी पानी की जगह मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन द्रवावस्था में भरे हैं।Titan from Cassini-Huygens, pp. 125, Springer, 2009, ISBN 978-1-4020-9214-5, ... most consistent with the dark material being liquid hydrocarbons (a mixture of methane and ethane that can be liquid under Titan conditions), ... Lakes range in size from <10 km2 to Kraken Mare the area of which exceeds 400,000 km2 ...
द्वीप
क्रैकन सागर में बहुत से द्वीप हैं लेकिन इनमें से झील के उत्तरी भाग में स्थित 'मायडा इंसुला' (Mayda Insula) नामक एक द्वीप काफ़ी बड़ा है। इसका व्यास (डायामीटर) १६८ किमी अनुमानित किया गया है।Mayda Insula https://web.archive.org/web/20111018220120/http://planetarynames.wr.usgs.gov/Feature/14401 18 अक्तूबर 2011 , Gazetteer of Planetary Nomenclature, International Astronomical Union (IAU) Working Group for Planetary System Nomenclature, USGS Astrogeology Science Center Website, Accessed 12 अक्टूबर 2012, ... Mayda Insula, Titan, Diameter 168 km ...
सम्बंधित तस्वीरें
इन्हें भी देखें
लाइजीया सागर
पुंगा सागर
टाइटन (चन्द्रमा)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:टाइटन (शनि का चंद्रमा)