Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पैट्रिक हॅनरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार पैट्रिक हॅनरी (अंग्रेज़ी: Patrick Henry, जन्म: २९ मई १७३६, मृत्यु: ६ जून १७९९) संयुक्त राज्य अमेरिका के आरम्भिक दौर के एक राजनेता और वक्ता थे जिन्हें कभी-कभी उस देश के राष्ट्रपिताओं में भी गिना जाता है। उन्होंने अमेरिका के वर्जिनिया राज्य में ब्रिटेन के खिलाफ़ चलाये गए स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था और सन् १७७६ से १७७९ तक और फिर १७८४ से १७८६ तक के कालों में उस सूबे के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें अपने दिए गए "मुझे आज़ादी दो या मौत दो" (Give me Liberty, or give me Death) के नारे के लिए याद किया जाता है।Thad Tate, "Henry, Patrick", American National Biography Online, February 2000. नाम का उच्चारण पैट्रिक हॅनरी के पारिवारिक नाम 'हॅनरी' को कभी-कभी देवनागरी में 'हेनरी' भी लिखा जाता है, लेकिन ध्यान दीजिये की इसमें 'ह' पर लगी 'ऍ' की मात्रा का उच्चारण 'ए' की मात्रा से ज़रा भिन्न है। इन्हें भी देखें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता अमेरिकी क्रान्ति संयुक्त राज्य अमेरिका सन्दर्भ 2 श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना