Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गिलगित-बल्तिस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिलगित-बल्तिस्तान گلگت - بلتستانགིལྒིཏ་བལྟིསྟན प्रशासनिक इकाई Flag of Gilgit Baltistan.svg Gilgit Baltistan Government Logo.svg Gilgit-Baltistan in Pakistan (de-facto + Glacier) (disputed hatched) (claims hatched).svg नक़्शे में गिलगित-बल्तिस्तान (लाल) की स्थिति 35.35 75.9 inline,title PK देश पाकिस्तान para सबसे बड़ा शहर गिलगित स्थापित 1 जुलाई 1970 राजधानी गिलगित प्रमुख भाषाएँ उर्दु (राष्ट्रीय) शीना बुरुशस्की बलती तिब्बती वाख़ी खोवार विधानसभा में सीटें 33Legislative Assembly will have directly elected 24 members, besides six women and three technocrats. "Gilgit Baltistan: New Pakistani Package or Governor Rule https://web.archive.org/web/20141225154654/http://www.unpo.org/content/view/10003/236/ 25 दिसंबर 2014 " 3 सितंबर 2009, The Unrepresented Nations and Peoples Organization (UNPO) ज़िले 7 शहर 7 संघीय परिषदें स्वायत्तशासी क्षेत्र विधानसभा राज्यपाल शमा खालिदhttp://www.dawn.com/wps/wcm/connect/dawn-content-library/dawn/news/pakistan/13+kaira+takes+oath+as+acting+governor-za-06 Pakistan | Kaira takes oath as acting governor Dawn.Com 2009-09-15 2010-06-05 मुख्यमंत्री सैय्यद महदी शाहhttp://ftp.app.com.pk/en_/index.php?option=com_content&task=view&id=92218&Itemid=1 Associated Press Of Pakistan (Pakistan's Premier NEWS Agency) - Public service policy to be pursued in Gilgit-Baltistan: PM Ftp.app.com.pk 2010-06-05 16 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20110816201313/http://ftp.app.com.pk/en_/index.php?option=com_content&task=view&id=92218&Itemid=1 dead मीटर प्रणाली 72971 1,800,000 2008; (अनुमानित) PKT +5 gilgitbaltistan.gov.pk गिलगित-बल्तिस्तान (उर्दू: گلگت بلتستان, बलती: གིལྒིཏ་བལྟིསྟན), पाकिस्तान प्रशासित लद्दाख के भीतर एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है जिसे पहले उत्तरी क्षेत्र या शुमाली इलाक़े (شمالی علاقہ جات, शुमाली इलाक़ाजात) के नाम से जाना जाता था। 1970 में "उत्तरी क्षेत्र” नामक यह प्रशासनिक इकाई, गिलगित एजेंसी, लद्दाख़ वज़ारत का बल्तिस्तान ज़िला, हुन्ज़ा और नगर नामक राज्यों के विलय के पश्चात अस्तित्व में आई थी। पाकिस्तान इस क्षेत्र को विवादित भूतपूर्व रियासत जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र से पृथक क्षेत्र मानता है जबकि भारत और यूरोपीय संघ के अनुसार यह भूतपूर्व रियासत जम्मू और कश्मीर के वृहत विवादित क्षेत्र का ही हिस्सा है। लद्दाख का यह वृहत क्षेत्र सन 1947 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय है। इतिहास thumb|काराकोरम राजमार्गकाराकोरम राजमार्ग के साथ साथ हुन्ज़ा और शतियाल के बीच लगभग दस मुख्य स्थानों पर पत्थरों के काट कर और चट्टानों को तराश कर बनाये गये लगभग 20000 कला के नमूने मिलते हैं। इनको मुख्यत इस व्यापार मार्ग का प्रयोग करने वाले हमलावरों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी उकेरा है। इन कला के नमूनों में सबसे पुराने तो 5000 और 1000 ईसापूर्व के बीच के हैं। इनमें अकेले जानवरों, त्रिकोणीय पुरुषों और शिकार के दृश्यों को जिनमें जानवरों का आकार अमूमन शिकारी से बड़ा है, को उकेरा गया है। पुरातत्वविद कार्ल जेटमर ने इन कला के नमूनों के माध्यम से इस पूरे इलाके के इतिहास को अपनी पुस्तक रॉक कार्विंग एंड इंस्क्रिपशन इन द नॉर्दन एरियास ऑफ पाकिस्तान में दर्ज किया है। इसके बाद उन्होने अपनी एक दूसरी पुस्तक बिटवीन गंधारा एंड द सिल्क रूट–रॉक कार्विंग अलोंग द काराकोरम हाइवे को जारी किया। पाकिस्तान की स्वतंत्रता और 1947 में भारत के विभाजन से पहले, महाराजा हरि सिंह ने अपना राज्य गिलगित और बल्तिस्तान तक बढ़ाया था। विभाजन के बाद, संपूर्ण जम्मू और कश्मीर, एक स्वतंत्र राष्ट्र बना रहा। 1947 के भारत पाकिस्तान युद्ध के अंत में संघर्ष विराम रेखा (जिसे अब नियंत्रण रेखा कहते हैं) के उत्तर और पश्चिम के कश्मीर के भागों को के उत्तरी भाग को उत्तरी क्षेत्र (72,971 किमी²) और दक्षिणी भाग को आज़ाद कश्मीर (13,297 किमी²) के रूप में विभाजित किया गया। उत्तरी क्षेत्र नाम का प्रयोग सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर के उत्तरी भाग की व्याख्या के लिए किया। 1963 में उत्तरी क्षेत्रों का एक छोटा हिस्सा जिसे शक्स्गम घाटी कहते हैं, पाकिस्तान द्वारा अनंतिम रूप से जनवादी चीन गणराज्य को सौंप दिया गया। पाकिस्तान सरकार ने 1974 में गिलगित-बाल्टिस्तान में राज्य विषय नियम (एसएसआर) को समाप्त कर दिया,https://www.bbc.com/hindi/international-49517339 गिलगित-बल्तिस्तान के लोग पाकिस्तान से कितने ख़ुश जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुए।https://indianexpress.com/article/opinion/columns/those-troubled-peaks/ Those Troubled Peaks May 11, 2015http://www.dawn.com/news/1188410 GB’s aspirations Tahir Mehdi June 16, 2015 DAWN.COM वर्तमान में गिलगित-बल्तिस्तान, सात ज़िलों में बंटा हैं, इसकी जनसंख्या लगभग दस लाख और क्षेत्रफल 28,000 वर्ग मील है। इसकी सीमायें पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और भारत से मिलती हैं। पाकिस्तान ने कबिलियों को भेजकर जबरदस्ती इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और इस पर अपना शासन कर रहा है, जबकि यहां के डोंगरा राजा ने भारत के साथ विलय पत्र में हस्ताक्षर कर इस भाग को भारत के साथ सम्मिलित हो गया था, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के स्वतंत्र राष्ट्र बने रहने देने का जो वादा किया था उसे उसने स्वयं ही तोड़ा। और अब भी वहां के लोग भारत में मिलना चाहते हैं इसलिए आएदिन यहां पर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ लोग सड़क में धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। स्थानीय, उत्तरी लाइट इन्फैंट्री, सेना की इकाई है और माना जाता है कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान इसने पाकिस्तान की सहायता की और संभवत: पाकिस्तान की ओर से युद्ध में भाग भी लिया। कारगिल युद्ध में इसके 500 से अधिक सैनिक मारे गये, जिन्हें उत्तरी क्षेत्रों में दफन कर दिया गया। ललक जान, जो यासीन घाटी का एक शिया इमामी इस्माइली मुस्लिम (निज़ारी) सैनिक था, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान उसके साहसी कार्यों के लिए पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित पदक निशान-ए-हैदर से सम्मानित किया गया। स्वायत्त स्थिति और वर्तमान गिलगित-बल्तिस्तान 29 अगस्त 2009 को गिलगित-बल्तिस्तान अधिकारिता और स्व-प्रशासन आदेश 2009, पाकिस्तानी मंत्रिमंडल द्वारा पारित किया गया था और फिर इस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह आदेश गिलगित-बल्तिस्तान के लोगों को एक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गयी विधानसभा के माध्यम से स्वशासन की आज्ञा देता है। पाकिस्तानी सरकार के इस कदम की पाकिस्तान, भारत के अलावा गिलगित-बल्तिस्तान में भी आलोचना की गयी है साथ ही पूरे इलाके में इसका विरोध भी किया गया है। गिलगित-बल्तिस्तान संयुक्त-आंदोलन ने इस आदेश को खारिज करते हुए नए पैकेज की मांग की है, जिसके अनुसार गिलगित-बल्तिस्तान की एक स्वतंत्र और स्वायत्त विधान सभा, भारत पाकिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCIP)-प्रस्ताव के अनुसार स्थापित एक आधिकारिक स्थानीय सरकार के साथ बनाई जानी चाहिए, जहां गिलगित-बल्तिस्तान के लोग अपना राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री खुद चुनेंगे। सितम्बर 2009 की शुरुआत में, पाकिस्तान ने चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और इसके अनुसार चीन गिलगित-बल्तिस्तान में एक बड़ी ऊर्जा परियोजना लगाएगा जिसके अंतर्गत अस्तोर जिले में बुंजी पर 7,000 मेगावाट के बांध का निर्माण किया जायेगा। इस परियोजना का भारत ने विरोध किया है पर पाकिस्तान ने इस विरोध को यह कह कर खारिज कर दिया कि, भारत सरकार के विरोध का कोई वैधानिक आधार नहीं है। सबडिवीजन thumb|300px|गिलगित-बल्तिस्तान का मानचित्र इसके पुराने छह जिले और तहसीलों की सीमायें दर्शाते हुये। हाल ही में बनाये गये नये जिले हुन्जा-नगर और अब पहले से छोटे हो गये गिलगित जिले के बीच की सीमा वही है जो पहले गिलगित तहसील की थी। हुन्जा-नगर जिले का प्रशासनिक केन्द्र सिकन्दराबाद इस मानचित्र में नहीं दिखाया गया है। गिलगित-बल्तिस्तान को प्रशासनिक रूप से दो डिवीजनों और इन डिवीजनों को सात जिलों में विभाजित किया गया है।http://www.dawn.com/2005/08/01/nat13.htm Wrangling over new Astore district headquarters 2006-11-17 Dawn Newspaper Internet Edition इन सात जिलों मे से दो ज़िले बल्तिस्तान और पांच जिले गिलगित डिवीजन में आते है। राजनीति के मुख्य केन्द्र गिलगित और स्कर्दू हैं। डिवीजन जिला क्षेत्रफल (किमी²) जनसंख्या (1998) मुख्यालयबल्तिस्तानगान्चे9,40088,366खपलू स्कर्दू18,000214,848स्कर्दूगिलगितगिलगित39,300383,324गिलगित दिआमेर10,936131,925चिलासग़िज़र9,635120,218गाहकुच अस्तोर8,65771,666गौरीकोट हुन्ज़ा-नगर सिकन्दराबादगिलगित-बल्तिस्तान योग7 जिले72,971970,347 गिलगित भूगोल गिलगित एक बहुत ही सुंदर स्थान वाला क्षेत्र है। जहां 4900 फुट की ऊंचाई वाले कराकोरम की छोटी बड़ी पहाड़ियों द्वारा घिरा हुआ है। यहाँ सिंधु नदी भारत के लद्दाख से निकलती हुई बाल्टिस्तान और गिलगित होकर बहती है। गिलगित-बाल्टिस्तान के उत्तर में अफगानिस्तान का वख़ान कॉरिडोर बॉर्डर, उत्तरी क्षेत्र में ही चीन के झिनझियांग प्रान्त का उइगर क्षेत्र, इसके दक्षिण-दक्षिणपूर्व में भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, दक्षिण में ही पाक अधिकृत आजाद कश्मीर का क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान की सीमाएं लगती हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान में ही बालटॉरो नाम का एक सुप्रसिद्ध ग्लेशियर भी है। कराकोरम क्षेत्र पर ही हिंद्कुश और तिरिच मीर नाम के वाले दो ऊंची पर्वत भी हैं जो दुनिया की 33वीं ऊँची पर्वत श्रृंखला हैं। गिलगित में ही गिलगित घाटी भी है जो सुंदर झरनों, फूलों की सुंदर घाटियां भी हैं। वनस्पति एवं प्राणी 2 बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:भारत के क्षेत्रीय विवाद श्रेणी:पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवाद