411 REFERENCE · Wikipedia
मंजू बंसल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंजू बंसल दिसंबर 1, 1950 दिहरादून भारत भारतीय जैविक सूचना विज्ञान और अनुप्रयुक्त जैव प्रौद्योगिकी, बैंगलोर; भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आणविक बायोफिज़िक्स, संरचनात्मक और कम्प्यूटेशनल जीवविज्ञान>मंजू बंसल (जन्म. 1 दिसंबर, 1950) आण्विक बायोफिज़िक्स के क्षेत्र में माहिर हैं और वर्तमान में वह भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर के आणविक बायोफिज़िक्स इकाई में सैद्धांतिक बायोफिज़िक्स समूह की प्रोफेसर हैं। वह जैविक सूचना विज्ञान और अनुप्रयुक्त जैव प्रौद्योगिकी, बैंगलोर संस्थान की संस्थापक निर्देशक हैं। Biography - Manju Bansal http://nucleix.mbu.iisc.ernet.in/biography.htm March 15, 2014 https://web.archive.org/web/20160304002129/http://nucleix.mbu.iisc.ernet.in/biography.htm 4 मार्च 2016 deadINSA - Manju Bansal http://insaindia.org/detail.php?id=P09-1474 March 15, 2014 https://web.archive.org/web/20140315100621/http://insaindia.org/detail.php?id=P09-1474 15 मार्च 2014 dead
शिक्षा
डॉ बंसल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा हैदराबाद और देहरादून से की। उनकी रूचि विज्ञान में विकसित हुई और बाद में उन्होंने बीएससी और एमएससी उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से की। 1972 में वह भारतीय विज्ञान संस्थान की आण्विक बायोफिज़िक्स इकाई, बंगलौर में डॉक्टरेट के शोध और डिग्री के लिए शामिल हो गईं। उन्हें रेशेदार प्रोटीन कोलेजनकी सैद्धांतिक मॉडलिंग की ट्रिपल पेचदार संरचना पर जी एन रामचंद्रन के दिशा निर्देशन में काम करने का मौका मिला। उन्हें पीएचडी की डिग्री 1977 में मिली। इसके बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान में पीएचडी की आगे अनुसंधान जरी रखाऔर डीएनए की अन्य असामान्य संरचनाओं पर 1981 तक काम जरी रखा। फिर वो यूरोपीय आण्विक जीवविज्ञान प्रयोगशाला, हीडलबर्ग में अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट शोधकार के तौर पर एक साल के लिए जर्मनी चली गईं और वहां उन्होंने फिलामैन्ट्स फेगस की संरचना पर काम किया।
छात्रवृतियाँ
डॉ बंसल को ईएमबीएल विजिटिंग फैलोशिप और एवीएच फैलोशिप, जर्मनी और वरिष्ठ फुलब्राइट फैलोशिप, संयुक्त राज्य अमेरिका मिलीं। वह रूजरज़ विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका, में अतिथि प्राध्यापक रह चुकी हैं और एनआईएच, बेथेस्डा, संयुक्त राज्य अमेरिका में अतिथि सलाहकार हैं। http://www.ias.ac.in/womeninscience/LD_essays/45-47.pdf संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170312065616/http://www.ias.ac.in/womeninscience/LD_essays/45-47.pdf 12 मार्च 2017 live
पुरस्कार एवं सम्मान
डॉ बंसल को 1979 में युवा वैज्ञानिकों के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय विज्ञान अकादमी, बंगलोर और राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (भारत), इलाहाबाद, में 1998 के बाद से खोजकार हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय महिला वैज्ञानिक