Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राचीन मिथिला विद्यापीठ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्राचीन मिथिला विद्यापीठ भारत का एक प्राचीन विश्वविद्यालय था जो न्याय शास्त्र तथा तर्कशास्त्र के लिए प्रसिद्ध था। इस विद्यापीठ का मुख्यालय कहाँ स्थित था इस बारे में सही-सही ज्ञान नहीं है। बलिराजगढ़, जो बिहार के मधुबनी के पास स्थित है, या जनकपुर, जो वर्तमान समय में नेपाल में स्थित है, सम्भवतः इसके केन्द्र थे। यह विद्यापीठ प्राचीनकाल से ही दर्शनशास्त्र के साथ-साथ राजनीतिशास्त्र और अन्य विद्याओं का केन्द्र था। १५वीं-१६वीं शताब्दी में कुछ दार्शनिकों ने इस केन्द्र से निकलकर नवद्वीप को इसी प्रकार के विद्याव्यसन का केन्द्र बनाया, जिससे मिथिला विद्यापीठ की ख्याति धीरे-धीरे कम हुई तथा नवद्वीप भारतीय दर्शन के अध्ययन का नया केन्द्र बन गया। सन्दर्भ इन्हें भी देखें मिथिला राजा जनक नव्य न्याय वाचस्पति मिश्र गंगेशोपाध्याय श्रेणी:प्राचीन दर्शन श्रेणी:प्राचीन भारतीय संस्कृति श्रेणी:हिन्दू दर्शन श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:मिथिला श्रेणी:प्राचीन विश्वविद्यालय श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन विश्वविद्यालय