411 REFERENCE · Wikipedia
ऐंटिलीस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
सितंबर 2026
अंगूठाकार
ऐंटिलीस (अंग्रेजी Antilles; स्पैनिश: Antillas; फ्रांसीसी: Antilles), एक द्वीपसमूह है, जो दक्षिण-पश्चिम में कैरिबियाई सागर, पश्चिमोत्तर में मेक्सिको की खाड़ी और उत्तर-पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है।
एंटीलियाई द्वीपों को दो समूहों में विभाजित किया गया है: वृहत्तर ऐंटिलीस (या बडा ऐंटिलीस) और लघुतर ऐंटिलीस (या छोटा ऐंटिलीस)। वृहत्तर ऐंटिलीस में केमैन द्वीप समूह, क्यूबा, हिसपैनिओला (डोमिनिकन गणराज्य और हैती के राष्ट्रों में विभाजित), जमैका और प्यूर्तो रिको के बड़े द्वीप शामिल हैं। लघुतर ऐंटिलीस में उत्तरी लीवर्ड द्वीप और दक्षिणपूर्वी विंडवर्ड द्वीप समूह के साथ-साथ वेनेज़ुएला के ठीक उत्तर में स्थित लीवर्ड ऐंटिलीस शामिल हैं। लूकयन द्वीपसमूह (बहामास और तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह को मिलाकर), हालांकि वेस्ट इंडीज का एक हिस्सा है लेकिन इसे एंटीलियाई द्वीपसमूह में शामिल नहीं किया जाता है।
भौगोलिक रूप से, एंटीलियाई द्वीपों को आमतौर पर उत्तरी अमेरिका का एक उपक्षेत्र माना जाता है। जबकि सांस्कृतिक रूप से, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, और प्यूर्टो रिको - और कभी-कभी पूरे ऐंटिलीस को ही लैटिन अमेरिका में शामिल किया जाता हैं, हालांकि यह विवाद का मुद्दा है । भूविज्ञान के संदर्भ में, वृहत्तर ऐंटिलीस का निर्माण महाद्वीपीय चट्टान से हुआ है, जबकि लघुतर ऐंटिलीस में ज्यादातर द्वीप नवीन ज्वालामुखीय या प्रवाल द्वीप हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:कॅरीबियाई सागर
श्रेणी:द्वीपसमूह