411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर क्रॉनिकल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
36.138836 -5.352429 region:GI_type:landmark title
जिब्राल्टर क्रॉनिकल 250px 150px प्रथम पृष्ठ दैनिक समाचार पत्र सघन टैबलोईड डोमिनिक सर्लhttp://www.chronicle.gi/bicentenery/preved.htm Editors chronicle.gi. जिब्राल्टर क्रॉनिकल 3 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121120022812/http://www.chronicle.gi/bicentenery/preved.htm 20 नवंबर 2012 live जॉनी ब्युगेजा 1801 अंग्रेज़ी वाटरगेट हाउस, जिब्राल्टर 5,000 chronicle.gi
जिब्राल्टर क्रॉनिकल (Gibraltar Chronicle) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में 1801 से प्रकाशित होने वाला एक राष्ट्रीय अख़बार है। यह 1821 में दैनिक बन गया था। यह जिब्राल्टर का सबसे पुराना स्थापित दैनिक अख़बार है तथा इसके साथ ही यह लगातार छपने वाला दुनिया का दूसरा सबसे पुराना अंग्रेज़ी भाषा का अख़बार भी है। इसका संपादकीय कार्यालय वाटरगेट हाउस में है और छपाई का काम न्यू हार्ब्र्स औद्योगिक क्षेत्र में होता है।
ट्रफ़ैलगर की ख़बर
left|thumb|100px|2 फ़रवरी 1826 का जिब्राल्टर क्रॉनिकल
अक्टूबर 1805 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध के पाँच दिन पश्चात कथबर्ट कॉलिंगवुड, प्रथम बैरन कॉलिंगवुड, ने इंग्लैंड की तरफ़ जा रहें स्कूनर पीक्ल के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट ल्पेनोटियर को विजयी होने की ख़बर भेजी। प्रधानमंत्री विलियम पिट और महाराज जोर्ज तृतीय को नवम्बर 6 तक राष्ट्र के विजय होने की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी, परिणामस्वरूप द टाइम्स में सूचना के प्रकाशित होने में नवम्बर 7 तक की देरी हो गई। युद्ध के एक दिन पश्चात ब्रिटिश बेड़ा एक मछली पकड़ने वाली नाव के साथ सम्पर्क में आया था, जो बाद में जिब्राल्टर में एडमिरल कॉलिंगवुड की रिपोर्ट को पहुँचाने का साधन बनी। जिब्राल्टर क्रॉनिकल ने विजयी होने की ख़बर अक्टूबर 23 को अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी भाषाओं में प्रकाशित करी, जिसमें एडमिरल कॉलिंगवुड का जिब्राल्टर के राज्यपाल हैनरी एडवर्ड फॉक्स को लड़ाई की जानकारी देता पत्र भी शामिल था।http://www.historyofwar.org/articles/battles_trafalgar2.html Battle of Trafalgar, 21 अक्टूबर 1805 – The Aftermath 3 नवम्बर 2012 historyofwar.org https://web.archive.org/web/20070430093912/http://www.historyofwar.org/articles/battles_trafalgar2.html 30 अप्रैल 2007 live http://www.stfaith.com/november05.htm Faith Matters – The Parish Magazine of St. Faith, Havant with St. Nicholas, Langstone 3 नवम्बर 2012 stfaith.com https://web.archive.org/web/20070815193543/http://www.stfaith.com/november05.htm 15 अगस्त 2007 dead
अभिलेखागार
समाचार पत्र के अभिलेखागार की केवल दो श्रंखला ही बची हैं। ये दोनों सॅट जिब्राल्टर में ही मौजूद हैं। गैरीसन लाइब्रेरी 1801 से शरू होने वाली एक सम्पूर्ण श्रंखला को रखती है, जिसमें ट्रफ़ैलगर की जीत की ख़बर देना वाला संस्करण भी शामिल है। जिब्राल्टर सरकार के खेल, संस्कृति, विरासत और युवा मंत्रालय के विभाग जिब्राल्टर आर्काइवस के पास दूसरी श्रंखला है, जिसमें केवल शुरुआती वर्षों के संस्करणों को छोड़ कर सभी मौजूद हैं।वीलर डेनिस जेनिफर बैलेंटाइन परेरा 2009 Gibraltar's Weather Records: The Gibraltar Chronicle, Letters, Diaries and Publications Gibraltar Heritage Journal 16 38 फ्रेंड्स ऑफ़ जिब्राल्टर व जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.chronicle.gi
श्रेणी:अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र
श्रेणी:जिब्राल्टर मीडिया