Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आंतिपतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आंतिपातर (Antipater ; /ænˈtɪpətər/; ग्रीक : Ἀντίπατρος Antipatros; 397 ईसापूर्व – 319 ईसापूर्व) सिकंदर महान का एक सेनापति और उसकी ओर से कार्यवाहक शासक था। आंतिपातर को अरस्तू से शिक्षा मिली थी। मकदुनिया के सम्राट् फिलिप का यह विश्वासपात्र था। यूनान से पूर्व की ओर प्रस्थान करते समय सिकंदर इसे मकदुनिया और यूनान का कार्यवाहक शासक नियुक्त कर गया था। इसने थ्रोस और स्पार्ता के विद्रोह को दबाया। सिकंदर की मृत्यु के बाद इसने मकदुनिया के शासन का पूर्ण भार अपने ऊपर ले लिया। लामियन के युद्ध में इसने यूनानियों को बुरी तरह हराया जो स्वतंत्र होने का प्रयास कर रहे थे। ई.पू. ३२१ में इसने अपने को शासक घोषित किया और दो वर्ष बाद ई.पू. ३१९ में इसकी मृत्यु हो गई। श्रेणी:यूनान का इतिहास