Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धारारेखा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|मोटरकार की प्रवाहरेखाएँ किसी तरल के प्रवाह के सन्दर्भ में धारारेखाएँ (स्ट्रीमलाइन्स), स्ट्रीकलाइन्स और पथरेखाएँ (पाथलाइन्स) उस प्रवाह से सम्बन्धित क्षेत्ररेखाएँ हैं। यदि तरल का प्रवाह समय के साथ अपरिवर्ती है तो ये तीनों रेखाएँ एक ही होतीं हैं, किन्तु यदि प्रवाह समय के साथ परिवर्ती हो तो तीनों अलग-अलग होंगीं। धारारेखाएँ धारारेखाएँ रेखाओं का समूह है जिसकी स्पर्शरेखाएँ उन बिन्दुओं पर तरल के वेग की दिशा को प्रदर्शित करता है। दूसरे शब्दों में, यदि तरल के कण द्रव्यमान रहित मान लिये जाँय तो धारारेखाएँ उनके गति का पथ दिखातीं हैं। स्ट्रीकलाइन्स उस तरल के कणों को बिन्दु सदृश मानते हुए यदि उनका बिन्दुपथ खीचा जाय तो वह स्ट्रीकलाइन है। उदाहरण के लिये, किसी स्थिर बिन्दु से कोई रंजक लगातार छोड़ा जाय तो तो वह स्ट्रीकलाइन का निर्माण करेगा। पथरेखाएँ वह पथ जिस पर तरल का कोई कण चलता है, उसे उस कण की पथरेखा कहते हैं। श्रेणी:तरलगतिकी