Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोखन साहू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तोखन साहू 1969 10 15 y डिंडौरी, मुंगेली, छत्तीसगढ़, भारत श्रीमती लीलावती साहू 2 एम कॉम भारतीय BJP flag.svg भारतीय जनता पार्टी राजनीतिज्ञ, कृषक हिन्दू राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालयभारत सरकार नरेन्द्र मोदी मंत्री मनोहर लाल खट्टर 11 जून 2024 सांसद, लोक सभा 4 जून 2024 अरूण साव बिलासपुर लोकसभा विधायक, छत्तीसगढ़ विधान सभा 8 दिसम्बर 2013 11 दिसम्बर 2018 धर्मजीत सिंह धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा तोखन साहू (जन्म: 15 नवम्बर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं एवं बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं।2024-06-05 बीजेपी के तोखन साहू ने बिलासपुर सीट जीती, जानिए कैसा है उनका सियासी सफर https://www.tv9hindi.com/elections/lok-sabha-election/chhattisgarh-chunav/tokhan-sahu-bjp-won-bilaspur-chhattisgarh-over-congress-devendra-yadav-2654443.html 2024-07-02 tv9 bharatvarsh hi साहू वर्तमान में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।2024-06-09 एक गांव का पंच बना देश का मंत्री, कौन हैं तोखन साहू जिन पर पीएम मोदी ने जताया ऐसा भरोसा https://www.livehindustan.com/chhattisgarh/story-tokhan-sahu-profile-who-is-tokhan-sahu-sworn-as-union-minister-in-narendra-modi-govt-10188928.amp.html 2024-07-02 live Hindustan hi इससे पहले वह 2013 से 2018 तक लोरमी से विधायक रह चुके हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। राजनीतिक जीवन साहू ने अपना राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू किया। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारी कला से निर्वाचित हुए। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने। 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह से हार का सामना करना पड़ा। भारत सरकार में राज्य मंत्री thumb|राष्ट्रपति भवन में तोखन साहू को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाती हुई भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:१८वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:छत्तीसगढ के सांसद श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्रेणी:1969 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ