411 REFERENCE · Wikipedia
एल्ब्रुस पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|एल्ब्रुस पर्वत, जिसके दोनों पश्चिमी और पूर्वी शिखर नज़र आ रहे हैं
एल्ब्रुस पर्वत एक सुप्त ज्वालामुखी है जो कॉकस क्षेत्र की कॉकस पर्वत शृंखला में स्थित है। इसके दो शिखर हैं - पश्चिमी शिखर ५,६४२ मीटर (१८,५१० फ़ुट) ऊंचा है और पूर्वी शिखर उस से ज़रा कम ५,६२१ मीटर (१८,४४२ फ़ुट) ऊंचा है।The World Book Encyclopedia—Page 317 by World Book, Inc यूरोप और एशिया की सीमा कॉकस के इलाक़े से गुज़रती है और इस बात पर विवाद है के एल्ब्रुस यूरोप में है या एशिया में। अगर इसको यूरोप में माना जाए, तो यह यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है।http://www.geographicbureau.com/trips/caucasus/elbrus_region.jdx Elbrus Region Geographic Bureau 2010-01-05 https://web.archive.org/web/20091212190218/http://www.geographicbureau.com/trips/caucasus/elbrus_region.jdx 12 दिसंबर 2009 dead एल्ब्रुस रूस के काराचाए-चरकस्सिया क्षेत्र में स्थित है और जॉर्जिया की सीमा के काफ़ी नज़दीक है।
नाम का स्रोत
एल्ब्रुस का नाम इसके प्राचीन नाम "अल बुर्ज़" में शब्दांश स्थानांतरण होने से बना है।http://www.iranica.com/newsite/articles/v1f8/v1f8a023.html Encyclopædia Iranica, "Alborz", W. Eilers 24 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20120121160402/http://www.iranica.com/newsite/articles/v1f8/v1f8a023.html 21 जनवरी 2012 live ईरान की अवस्ताई भाषा की ऐतिहासिक कथाओं में एक "हरा बरज़ाइती" नाम का काल्पनिक पर्वत हुआ करता था जिसके इर्द-गिर्द ब्रह्माण्ड के सारे तारे और ग्रह परिक्रमा करते हैं। कुछ ईरानी विद्वानों का कहना है के शायद यही "अल बुर्ज़" के नाम की प्रेरणा हो। "बरज़ाइती" शब्द प्राचीन अवस्ताई के "बरज़न्त" शब्द का एक स्त्रीलिंग रूप है, जिसका अर्थ है "ऊंचा"। आधुनिक फ़ारसी में "बरज़न्त" बदल कर "बुलन्द" (بلند) हो गया है, जो कि हिन्दी में भी प्रयोग होता है। क्योंकि संस्कृत और अवस्ताई दोनों हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार की भाषाएँ होने के नाते आपस में रिश्ता रखती हैं, इसलिए "बरज़न्त" का संस्कृत में भी एक मिलता-जुलता सजातीय शब्द है - "बृहत्", जो हिन्दी में बदल कर "बहुत" हो गया है।
अन्य भाषाओँ में नाम
काराचाए-बल्कार भाषा में "मिन्गी ताउ" (Минги-Тау) - जिसका मतलब है "सनातन पर्वत" या "हज़ार पर्वत"
कुछ तुर्की भाषाओँ में "जिन्न पादिशाह" (Джин-падишах) - जिसका मतलब है "जिन्नों का बादशाह"
कुछ अन्य तुर्की भाषाओँ में "यल्बुज़" (Ялбуз) - जिसका मतलब है "बर्फ़ के केश"
जॉर्जियाई भाषा में "लालबुज़ी" (იალბუზი)
चरकस्सी भाषा में ओशख़ामख़ुआ (Ошхамахуэ) - जिसका मतलब है "ख़ुशी का पहाड़"
भौगोलिक स्थिति
एल्ब्रुस कॉकस पर्वत शृंखला की महाकॉकस श्रंखला से क़रीब २० किमी (१२ मील) उत्तर में है और किस्लोवोद्स्क नाम के रूसी शहर से दक्षिण-पश्चिम में क़रीब ६५ किमी की दूरी पर। इसके ऊपर एक बर्फ़ की ओढ़नी हमेशा जमी रहती है, जिस से २२ हिमानियाँ नीचे की ओर बर्फ़ का मुसलसल बहाव चालू रखती हैं। इन हिमानियों से इस क्षेत्र की कुछ मुख्य नदियाँ - बक्सान नदी, कुबान नदी और मलका नदी - जन्म लेती हैं। Robin Collomb and Andrew Wielochowski Caucasus from Elbrus to Kazbek http://www.ewpnet.com/CAUCCMAP.HTM 1st 1993 EWP 1:200,000 with general information Map Guides 906227-54-2 25 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110226214054/http://www.ewpnet.com/CAUCCMAP.HTM 26 फ़रवरी 2011 live हालांकि एल्ब्रुस को एक मृत ज्वालामुखी माना जाता है, वैज्ञानिकों का कहना है के इसके नीचे एक बहुत ही बड़ा और गहरा मैग्मा (पिघले पत्थर और अन्य पदार्थ) का भण्डार है।http://www.springerlink.com/content/48797w21g448x580/ Izvestiya Physics of the Solid Earth Observations of crustal tide strains in the Elbrus area MAIK Nauka 43 11 November 2007 922–930 February 25, 2010जून 2020 InternetArchiveBot
इन्हें भी देखें
कॉकस पर्वत शृंखला
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रूस के पर्वत
श्रेणी:यूरोप के ज्वालामुखी
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:कॉकस
श्रेणी:पाँच हज़ारी
श्रेणी:सप्तचोटी