411 REFERENCE · Wikipedia
फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फलकनुमा एक्सप्रेस रूट मैप
फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४ भारतीय रेलhttp://www.indianrail.gov.in/ भारतीय रेल 28 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20140601030217/http://www.indianrail.gov.in/ 1 जून 2014 live द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:SC) से 04:00PM बजे छूटती है और हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HWH) पर ०५:४५PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है २५ घंटे ४५ मिनट।
फलकनुमा एक्सप्रेस हावडा (स्टेशन कोड:HWH) से सिकंदराबाद (स्टेशन कोड:SC) के बीच चलने वाली एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन हैं। दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली ये रेलगाड़ी हैदराबाद से कोलकाता यात्रा करने वालो के लिए जीवन रेखा बनी हुई हैं।http://indiarailinfo.com/train/falaknuma-sf-express-12703-hwh-to-sc/451/1/835 हावडा स्टेशन - सिकंदराबाद स्टेशन इंडिअराइलिंफो.कॉम 28 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150325132621/http://indiarailinfo.com/train/falaknuma-sf-express-12703-hwh-to-sc/451/1/835 25 मार्च 2015 live
रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन
प्रतिदिन चलने वाली यह रेलगाड़ी भुवनेशर , ब्रह्मपुर , विशाखापत्तनम , विजयवाड़ा एवं गुंटूर स्टेशनों को जोड़ती हैं। यह रेलगाड़ी ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस एवं विशाखा एक्सप्रेस के विकल्प के रूप में तीव्र गति से चलने वाली रेलगाड़ी हैं। सिकंदराबाद से हावड़ा /भुवनेश्वर के बीच चलने वाली अन्य रेलगाड़ियों के मुकाबले में ये कम दूरी तय करती हैं क्यूंकि ये नलगोंडा, गुंटूर रूट पर चलती हैं।
यह रेलगाड़ी सिकंदराबाद -विशाखापटनम -सिकंदराबाद रूट पर दुरोंतो एवं गरीब रथ के बाद तीसरे नंबर पर चलने वाली सबसे तेज सुपरफास्ट रेलगाड़ी हैं। विज़ियनगरम, श्रीकाकुलम, पलसा को जाने वाले ज्यादातर लोग इस रेलगाड़ी को ही प्राथमिकता देते हैं, क्यूंकि ये रेलगाड़ी अहले सुबह वहां पर पहुंचती हैं। इस रेलगाड़ी की एक खासियत है कि इसमें साल भर यात्रियों की भीड़ होती हैं। इसलिए इसमें जल्दी से आरक्षण नहीं मिल पाता। ऐसे में किसी को इस ट्रेन से अचानक जाना हो तो उन्हें काफी मुश्किल होती है। http://www.cleartrip.com/trains/12704 फलकनुमा एक्स्प्रेस १२७०४ क्लेअरट्रिप.कॉम 28 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150330174310/http://www.cleartrip.com/trains/12704 30 मार्च 2015 live
इस रेलगाड़ी का नामकरण फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद के आधार पर रखा गया हैं। इसके नाम से हैदराबादी संस्कृति की एक झलक देखने को मिलती हैं। फलकनुमा, एक पारसी शब्द हैं , जिसका अर्थ आकाश की परछाई होता हैं। ये रेलगाड़ी १५४५ किलो मीटर की दूरी २६ घंटो में २५ पड़ावों के साथ तय करती हैं। यह रेलगाड़ी सिकंदराबाद से शाम के 4 बजे खुलती हैं एवं दूसरे दिन शाम को ५.४५ में हावड़ा पहुंचती हैं। वापसी में ये रेलगाड़ी हावड़ से ७.२५ में खुलती हैं एवं सिकंदराबाद में दूसरे दिन सबेरे ९.३५ में पहुंचती हैं।http://railenquiry.in/runningstatus/12703 12704 स्टेशन रेलइन्क्वारी .इन 28 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150130032947/http://railenquiry.in/runningstatus/12703 30 जनवरी 2015 dead
रेलगाड़ी के कोच
इस रेलगाड़ी में स्लीपर क्लास के १३ डिब्बे ,३ ऐसी के तीन डिब्बे , २ ऐसी का एक डिब्बा एवं १ ऐसी + २ ऐसी का एक डिब्बा एवं एक पैंट्री कार एवं तीन जनरल कम्पार्टमेंट्स हैं। ये रेलगाड़ी विजाग में सबसे ज्यादा 20 मिनट के लिए रूकती हैं। इतनी लम्बी दूरी की रेलगाड़ी होने के बावजूद इस रेलगाड़ी में हमेशा साफ़ सफाई रहती हैं। वैसे भारतीय रेल अपनी साफ़ सफाई के लिए नहीं जानी जाती हैं। इस रेलगाड़ी से उड़ीसा , हैदराबाद एवं पश्चिम बंगाल के लोगों को काफी लाभ पहुंचता हैं।
जो व्यक्ति रेल में सफर करना पसंद करते हैं उनके लिए इस रेलगाड़ी में यात्रा करना काफी सुखद अहसास देता हैं, क्यूंकि इस रूट में आपको काफी मनोहारी दृश्य देखने को मिलेंगे।
भाड़ा तालिका
इस रेलगाड़ी की ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आई आर सी टी सी के द्वारा की जाती है। इस रेलगाड़ी में विभिन्न श्रेणियों का किराया निम्नलिखित हैं:
स्लीपर क्लास : ६३० रुपया ($११)
३ ऐ सी : १६५० रुपया ($२७)
२ ऐ सी : २३९५ रुपया ($३९)
१ ऐ सी : ४११० रुपया ($६६)
इस रेलगाड़ी में पैंट्री कार की भी सुविधा हैं जिसमें अन्य रेलवे की अपेक्षा काफी लजीज खाना परोसा जाता हैं। जिसमें हैदराबाद बिरयानी भी शामिल हैं। इस रेलगाड़ी में तत्काल बुकिंग की भी सुविधा भी उपलब्ध हैं।
यह रेलगाड़ी अपनी यात्रियों की सुरक्षा के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस रेलगाड़ी में एक दुर्घटना १६ अक्टूबर २०१२ को हुई थी , जब इस ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से दो लोगों की मौत और सात यात्री घायल हो गए थे।
भारतीय रेल को अगर अच्छी तरह से जानना हैं तो इस रेल गाड़ी में अवश्य सफर करें।
दीर्घिका
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन