Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुनर्बपतिस्मावाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुनर्बपतिस्मावाद (Anabaptism) एक ईसाई आंदोलन है जिसकी उत्पत्ति 16वीं शताब्दी के कट्टरपंथी सुधारों से मानी जाती है।Anabaptist https://www.oed.com/dictionary/anabaptist_n ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी 8 सितम्बर 2026 en पुनर्बपतिस्मावाद पुनर्बपतिस्मावादी मानते हैं कि बपतिस्मा तभी मान्य होता है जब उम्मीदवार स्वेच्छा से मसीह में अपने विश्वास को स्वीकार करते हैं और बपतिस्मा लेने का अनुरोध करते हैं। यह नजरिया, जिसे आम तौर पर विश्वासीयों का बपतिस्मा कहा जाता है, शिशुओं के बपतिस्मा का विरोध करता है। उनका मानना है की शिशु बपतिस्मा लेने का सचेत निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते हैं।Anabaptism https://www.messiah.edu/sider-institute/pages/anabaptism मसीहा यूनिवर्सिटी 8 सितम्बर 2026 en पुनर्बपतिस्मावाद प्रारंभिक पुनर्बपतिस्मावादी लोगों ने वर्ष 1527 में श्लाइटहाइम कन्फेशन नामक एक विश्वास-घोषणा में अपनी मान्यताओं को तय किया। इसके लेखक माइकल सैटलर को कुछ ही समय बाद गिरफ़्तार करके मौत की सज़ा दे दी गई। पुनर्बपतिस्मावादी समूहों की मान्यताओं में काफ़ी अंतर था, लेकिन श्लाइटहाइम कन्फेशन इनकी बुनियादी मान्यताओं को किसी भी अन्य दस्तावेज़ की तरह ही अच्छी तरह से प्रदर्शित करता है।गॉय एफ. हर्शबर्गर The Recovery of the Anabaptist Vision 1957 बैपटिस्ट स्टैंडर्ड बेयरर, इनकॉर्पोरेटेड 65 https://www.google.co.in/books/edition/The_Recovery_of_the_Anabaptist_Vision/v7oQ1iRpSL4C?hl=en&gbpv=1&dq=The+Recovery+of+the+Anabaptist+Vision&printsec=frontcover 8 सितम्बर 2026 en पुनर्बपतिस्मावाद दृष्टिकोण की पुनर्प्राप्ति अलग-अलग मूल वाले अन्य ईसाई समूह भी विश्वासियों के बपतिस्मा का अभ्यास करते हैं, जैसे बैपटिस्ट, लेकिन ये समूह पुनर्बपतिस्मावादी नहीं हैं। अमिश, हटराइट्स और मेनोवादी प्रारंभिक पुनर्बपतिस्मावादी आंदोलन के प्रत्यक्ष वंशज हैं। श्वार्ज़ेनाउ ब्रेथरेन, रिवर ब्रेथरेन, ब्रुडरहोफ़ और अपोस्टोलिक क्रिश्चियन चर्च पुनर्बपतिस्मावादी संप्रदाय हैं जो कट्टरपंथी सुधारों के बाद, उन्हीं के उदाहरणों का अनुसरण करते हुए विकसित हुए।स्टीवन गर्ट्ज़ Outsider’s Guide to America’s Anabaptists https://www.christianitytoday.com/2004/10/outsiders-guide-to-americas-anabaptists/ क्रिश्चियनिटी टुडे 8 सितम्बर 2026 en अमेरिका के पुनर्बपतिस्मावाद के बारे में बाहरी लोगों के लिए गाइड इतिहास स्विट्ज़रलैंड स्विट्ज़रलैंड में पुनर्बपतिस्मावाद की शुरुआत हुल्द्रिख ज्विंगली द्वारा शुरू किए गए चर्च सुधारों की एक शाखा के रूप में हुई। वर्ष 1522 की शुरुआत में ही यह स्पष्ट हो गया था कि ज्विंगली सुधारवादी उपदेश के मार्ग पर थे, जब उन्होंने कैथोलिक प्रथाओं जैसे, धार्मिक कर, धार्मिक अनुष्ठान और यहाँ तक कि बच्चों के बपतिस्मा पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया था। ज्विंगली ने अपने आसपास सुधारवादी विचारों वाले लोगों का एक समूह इकट्ठा किया था, जिनके साथ वे साहित्य और धर्मग्रंथों का अध्ययन करते थे। हालाँकि, इनमें से कुछ युवाओं को लगने लगा कि ज्विंगली अपने सुधारों में पर्याप्त तेज़ी से आगे नहीं बढ़ रहे। अक्टूबर 1523 के ज़्यूरिख़ सभा में ज्विंगली और उनके कट्टरपंथी शिष्यों के बीच मतभेद स्पष्ट हो गया था।जॉन एल. रूथ Conrad Grebel, Son of Zurich 1975 हेराल्ड प्रेस 9780836117677 79 https://www.google.co.in/books/edition/Conrad_Grebel_Son_of_Zurich/WI8mAQAAIAAJ?hl=en&gbpv=1&bsq=Conrad+Grebel,+Son+of+Zurich&dq=Conrad+Grebel,+Son+of+Zurich&printsec=frontcover 9 सितम्बर 2026 en कॉनराड ग्रेबेल, ज़्यूरिख़ के बेटे इन्हें भी देखें ईसाई साम्यवाद ईसाई समाजवाद यीशु का स्वर्गारोहण मेनोवादी यीशु मसीह की सेवकाई यीशु मसीह का पुनरुत्थान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Anabaptism पुनर्बपतिस्मावाद पुनर्बपतिस्मावाद अंग्रेजी विकिस्रोत पुनर्बपतिस्मावाद ग्लोबल एनाबैपटिस्ट मेनोनाइट इनसाइक्लोपीडिया ऑनलाइन पर श्रेणी:ईसाई धर्म श्रेणी:ईसा मसीह श्रेणी:धर्म सुधार आन्दोलन