Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शाहजहाँबाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शाहजहाँबाद (उर्दू/फ़ारसी: شاہجہان آباد; अंग्रेज़ी: Shahjahanabad) दिल्ली का ऐतिहासिक नगर है, जिसे मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने 17वीं शताब्दी में अपनी नई राजधानी के रूप में बसाया था। वर्तमान में शाहजहाँबाद का अधिकांश क्षेत्र पुरानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र आज भी दिल्ली के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जीवन का प्रमुख केंद्र है। इतिहास शाहजहाँ ने 1638 में अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया और यमुना नदी के किनारे नई राजधानी के निर्माण का कार्य आरंभ कराया। नए नगर का केंद्र लाल क़िला था, जिसके निर्माण का कार्य 1638–1648 के बीच हुआ। 1648 में लाल क़िले के पूर्ण होने के साथ शाहजहाँ की नई राजधानी का औपचारिक रूप से विकास पूरा हुआ। नगर का नाम सम्राट के नाम पर शाहजहाँबाद रखा गया। शाहजहाँबाद एक नियोजित और चारदीवारी से घिरा नगर था। इसके पूर्वी भाग में यमुना नदी और उसके किनारे लाल क़िले का विशाल दुर्ग-प्रासाद स्थित था। नगर की योजना में प्रमुख सड़कों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बागों और अमीरों की हवेलियों को व्यवस्थित रूप से जोड़ा गया था। नगर की मुख्य धुरी लाल क़िले से चाँदनी चौक होते हुए फतेहपुरी मस्जिद तक जाती थी। इन्हें भी देखें पुरानी दिल्ली सन्दर्भ श्रेणी:भारत के नगर