411 REFERENCE · Wikipedia
गमछा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गामोछा
right|thumb|300px|दो गमछे
गमछा या गामछा एक परम्परागत पतला, अपरिष्कृत, सूती तौलिया जैसा वस्त्र है। प्रायः 'चेक' जैसा डिजाइन है। प्रायः भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और अन्य दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के गाँवों के लोग इसका विविध प्रकार से उपयोग करते हैं। इसका उपयोग शरीर को पोंछने, सिर पर बांधने, कमर में बांधने, कमर के नीचे पहनने, पसीना पोंछने, कन्धे पर रखने और विविध संस्कारों में होता है। एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में इसका रूप कुछ बदलता भी है। गाँव के पुरुष इसे 'धोती' की तरह भी पहन लेते हैं। ओड़िशा के आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे तब तक गमछा पहनते हैं जब वे बड़े होकर धोती न पहनना शुरू कर दें।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
गामोछा (असमिया गमछा)
बाहरी कड़ियाँ
असमिया गमछा: परम्परागत पहचान के विभिन्न स्वरूप
गमछा है तो क्या ग़म है.
श्रेणी:भारतीय पोशाक