411 REFERENCE · Wikipedia
रानीखेत रोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रानीखेत रोग (Virulent Newcastle disease (VN) एक विषाणुजन्य रोग हैं जो घरेलू पक्षियों (जैसे मुर्गी) तथा अनेकों जंगली पक्षी प्रजातियों को प्रभावित करती है। दो-तीन दिन में ही पक्षी बहुत कमजोर हो जाते हैं। इसमें मृत्यु दर भी अधिक होती है। इस रोग से ग्रसित होने पर मुर्गियाँ आहार लेना कम कर देती है। इन्हें हरे पानी या पीलापन अथवा चूने के समान बदबूदार दस्त होने लगता है।
यह रोग सर्वप्रथम उत्तराखंड के रानीखेत में देखा गया था।
यह रोग सूक्ष्म रोगाणु द्वारा बहुत तेजी से फैलता है। संक्रमण का नियंत्रण तथा उपचार समय रहते न होने से रोग महामारी की तरह फैल जाता हैं। इससे मुर्गी पालकों को अपार क्षति होती है।
रानीखेत रोग मुर्गियों को होनेवाला एक भयंकर संक्रामक रोग है। यह विषाणु (वायरस) के संक्रमण से होता है। यह बड़े पैमाने पर शीघ्रता से फैलनेवाला जानलेवा रोग है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मुर्गी में रानीखेत रोग के प्रभाव और उपचार
कुक्कुट पालन में रानीखेत रोग का प्रभाव एवं इसका प्रबन्धन
श्रेणी:पशु रोग
श्रेणी:कुक्कुट रोग