411 REFERENCE · Wikipedia
अजमल क़साब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुहम्मद अजमल आमिर क़साब आतंकवादी Mohammed Ajmal Kasab.jpg 2008 के मुंबई हमलों के दौरान छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर क़साब। 1987 7 13 yes फरीदकोट, ओकाड़ा, पंजाब, पाकिस्तान 2012 11 21 1987 7 13 yes पुणे, भारतhttp://www.businessweek.com/news/2012-11-20/mumbai-gunman-kasab-hanged-on-four-year-anniversary-of-attack Mumbai gunman Kasab hanged on four year anniversary of attack Business Week 2012-11-21 harv पाकिस्तानी आतंकवाद हत्यासाज़िशभारत के विरुद्ध युद्धविस्फोटकों को साथ रखना फांसी पुणे स्थित यरवदा केंद्रीय कारागार में २१ नवम्बर २०१२ को प्रात: ७ बजकर ३० मिनट पर फाँसी के द्वारा मृत्युदंडhttp://news.oneindia.in/2012/11/21/ajmal-kasav-executed-in-pune-jail-1102024.html Ajmal Kasab hanged today at 7:30 am (0200 GMT) today oneindia 21 नवम्बर 2012 harv 3 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140703001341/http://news.oneindia.in/2012/11/21/ajmal-kasav-executed-in-pune-jail-1102024.htmlhttp://in.news.yahoo.com/ajmal-kasab-hanged-at-pune-s-yerawada-jail--031157919.html Ajmal Kasab hanged at Pune's Yerawada Jail Yahoo! News 21 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121128072129/http://in.news.yahoo.com/ajmal-kasab-hanged-at-pune-s-yerawada-jail--031157919.html 28 नवंबर 2012 live
thumb|अजमल क़साब (पाकिस्तानी इस्लामिक आतंकवादी)|कड़ी=Special:FilePath/Ajmal-qasab.jpg
अजमल क़साब (पूरा नाम: मुहम्मद अजमल आमिर क़साब, उर्दू: محمد اجمل امیر قصاب, जन्म: १३ जुलाई १९८७ ग्राम: फरीदकोट, पाकिस्तान - फांसी: २१ नवम्बर २०१२ यरवदा जेल, पुणे) २६/११/२००८ को ताज़ होटल मुंबई पर वीभत्स हमला करने वाला एक पाकिस्तानी आतंकवादी था। मुहम्मद आमिर क़साब उसके बाप का नाम था। वह कसाई जाति का मुसलमान था। "क़साब" (قصاب) शब्द अरबी भाषा का है जिसका हिन्दी में अर्थ कसाई या पशुओं की हत्या करने वाला होता है। साधारणतया लोगबाग उसे अजमल क़साब के नाम से ही जानते थे।http://zeenews.india.com/hindi/news/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6/%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AC/153740 संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20160304214624/http://zeenews.india.com/hindi/news/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6/%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AC/153740 4 मार्च 2016 live Planned 9/11 at Taj: Caught Terrorist http://www.zeenews.com/nation/2008-11-29/487150news.html Zee News 29 नवम्बर 2008 21 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20081225174923/http://www.zeenews.com/nation/2008-11-29/487150news.html 25 दिसंबर 2008 dead'Please give me saline' http://www.bangaloremirror.com/index.aspx?page=article§id=1&contentid=2008112920081129095627277cedee9e0§xslt= Bangalore Mirror 29 नवम्बर 2008 21 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20090302112856/http://www.bangaloremirror.com/index.aspx?page=article§id=1&contentid=2008112920081129095627277cedee9e0§xslt= 2 मार्च 2009 live क़साब पाकिस्तान में पंजाब प्रान्त के ओकरा जिला स्थित फरीदकोट गाँव का मूल निवासी था और पिछले कुछ साल से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था। हमलों के बाद चलाये गये सेना के एक अभियान के दौरान यही एक मात्र ऐसा आतंकी था जो जिन्दा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस अभियान में इसके सभी नौ अन्य साथी मारे गये थे। इसने और इसके साथियों ने इन हमलों में कुल १६६ निहत्थे लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान सरकार ने पहले तो इस बात से इनकार किया कि क़साब पाकिस्तानी नागरिक है किन्तु जब भारत सरकार द्वारा सबूत पेश किये गये तो जनवरी २००९ में उसने स्वीकार कर लिया कि हाँ वह पाकिस्तान का ही मूल निवासी है।http://archives.dawn.com/archives/42931 Ajmal's Nationality Confirmed Dawn (Pakistani Newspaper) 8 जनवरी 2009 31 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120614161255/http://archives.dawn.com/archives/42931 14 जून 2012 live ३ मई २०१० को भारतीय न्यायालय ने उसे सामूहिक ह्त्याओं, भारत के विरुद्ध युद्ध करने तथा विस्फोटक सामग्री रखने जैसे अनेक आरोपों का दोषी ठहराया।http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/8657642.stm Surviving Mumbai gunman convicted over attacks Irani Delnaaz 3 मई 2010 बीबीसी न्यूज़ 3 मई 2010 https://web.archive.org/web/20100505141356/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/8657642.stm 5 मई 2010 live ६ मई २०१० को उसी न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु दण्ड की सजा सुनायी। २६-११-२००८ को मुम्बई में ताज़ होटल पर हुए हमले में ९ आतंकवादियों के साथ कुल १६६ निरपराध लोगों की हत्या में उसके विरुद्ध एक मामले में ४ और दूसरे मामले में ५ हत्याओं का दोषी होना सिद्ध हुआ था। इसके अतिरिक्त नार्को टेस्ट में उसने ८० मामलों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की थी।http://ibnlive.in.com/news/2611-bombay-hc-upholds-kasabs-death-penalty/143895-3.html निरपराध लोगों की हत्या ibnlive.in.com https://web.archive.org/web/20121017194445/http://ibnlive.in.com/news/2611-bombay-hc-upholds-kasabs-death-penalty/143895-3.html 17 अक्तूबर 2012 live २१ फ़रवरी २०११ को मुम्बई उच्च न्यायालय ने उसकी फाँसी की सजा पर मुहर लगा दी।http://www.thehindu.com/news/national/article1478204.ece Kasab waged war against India: court द हिन्दू 22 फ़रवरी 2011 Chennai, भारत 22 फ़रवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110226110550/http://www.thehindu.com/news/national/article1478204.ece 26 फ़रवरी 2011 live २९ अगस्त २०१२ को भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी उसके मृत्यु दण्ड की पुष्टि कर दी।http://www.indianexpress.com/news/26-11-terror-attacks-case-sc-upholds-kasabs-death-sentence/994747/ 26/11 terror attacks case: Ajmal Kasab's plea to spare life rejected by SC द इंडियन एक्सप्रेस 29 अगस्त 2012 29 अगस्त 2012 बाद में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास भिजवायी गयी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा उसे अस्वीकार करने के बाद पुणे की यरवदा केन्द्रीय कारागार में २१ नवम्बर २०१२ को प्रात: ७ बजकर ३० मिनट पर उसे फाँसी दे दी गयी।http://www.mumbaivoice.com/ajmal-kasab-hanged-today-at-730-am-today Ajmal Kasab hanged today at 7:30 am today Mumbaivoice.com https://archive.today/20121123182355/http://www.mumbaivoice.com/ajmal-kasab-hanged-today-at-730-am-today 23 नवंबर 2012 21 नवम्बर 2012 dead
राष्ट्रपति ने भी दया याचिका ठुकरायी
ध्यान देने योग्य यह बात है कि २६/११ को हुए मुम्बई हमले के आरोपी अजमल क़साब की दया याचिका राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने खारिज कर दी थी। अजमल क़साब उन दस पाकिस्तानी आतंकियों में से एक था, जिन्होंने समुद्र के रास्ते मुम्बई में दाखिल होकर ताज़ होटल पर आतंकी हमले को अंजाम दिया था। २६ नवम्बर २००८ की रात को अजमल क़साब और नौ अन्य आतंकवादियों ने मुम्बई के दो होटलों, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनल, कामा अस्पताल, लियोपोल्ड कैफे और कुछ अन्य स्थानों पर हमला किया था। इन हमलों में १६६ लोग मारे गये थे और ३०० से अधिक घायल हुए थे। बाद में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में ९ आतंकी मारे गये जबकि अजमल क़साब जिन्दा पकड़ा गया।
मई २०१० में अजमल क़साब को मुम्बई की एक विशेष अदालत ने फाँसी की सज़ा सुनाई थी। क़साब को भारतीय दण्ड संहिता की चार धाराओं के अन्तर्गत फाँसी व एक अन्य धारा के अन्तर्गत उम्रकैद की सज़ा सुनायी गयी थी। विशेष अदालत के न्यायाधीश टहिलायनी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि क़साब एक किलिंग मशीन है और अगर उसके खिलाफ मौत की सज़ा नहीं सुनायी जाती है तो लोगों का न्याय से विश्वास ही उठ जायेगा। क़साब को हत्या, हत्या की साज़िश रचने, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक गतिविधि निरोधक कानून के तहत मौत की सज़ा सुनायी गयी थी। इससे पहले ३ मई २०१० को मुम्बई की आर्थर रोड जेल में बनी विशेष अदालत ने क़साब पर लगे ८६ आरोपों में से ८३ आरोपों को सही पाया था।
अजमल क़साब ने सितम्बर २०१२ में राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी। इससे पहले २९ अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने भी मामले को बेहद 'दुर्लभ' बताकर क़साब की फाँसी की सजा पर मुहर लगा दी थी। न्यायमूर्ति आफताब आलम और सी० के० प्रसाद ने मुम्बई हमले में पकड़े गये एक मात्र जिन्दा आतंकी कसाब के बारे में कहा था कि कारागार में उसने पश्चाताप या सुधार के कोई संकेत नहीं दिये। वह खुद को नायक (हीरो) और देशभक्त पाकिस्तानी बताता था। ऐसे में न्यायालय ने माना था कि क़साब के लिये फाँसी ही एकमात्र सजा है।
फांसी के निर्णय में सोनिया गान्धी भागीदार नहीं
एनडीटीवी इंडिया को दिये गये एक साक्षात्कार में भारत के गृह मन्त्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि अजमल क़साब की फाँसी का मामला इतना गोपनीय रखा गया कि उनकी कैबिनेट के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगने पायी। यहाँ तक कि प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को भी टेलीविजन के माध्यम से इसका पता चला।
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी इस निर्णय में कोई योगदान नहीं था।http://www.hindustantimes.com सोनिया गांधी का भी इस निर्णय में कोई योगदान नहीं था November 22, 2012 hindustantimes नई दिल्ली/Metro 2012 1 https://web.archive.org/web/20120219062734/http://www.hindustantimes.com/ 19 फ़रवरी 2012 live अगले ही दिन दैनिक जागरण के हवाले से यह खबर आयी कि प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गान्धी को अजमल क़साब की फाँसी की जानकारी न होने का बयान देकर गृह मन्त्री सुशील कुमार शिन्दे ने कांग्रेसियों की नाराजगी मोल ले ली है।http://www.jagran.com गृह मन्त्री सुशील कुमार शिन्दे 23 नवम्बर 2012 दैनिक जागरण, नई दिल्ली 2012 17 https://web.archive.org/web/20190927235743/https://www.jagran.com/ 27 सितंबर 2019 live सोनिया गांधी चाहती थी की कसाब को फाँसी ना दी जाए
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कौन था कसाब और कैसे हुई उसको फाँसी
कसाब को गोली मार दो
कसाब आतंकवादी दे दो फांसी-पाकिस्तान
कसाब के खाने पर रोज 29 रुपये खर्च
अजमल कसाब को फाँसी देने का खर्च सिर्फ 50 रुपये...!
अजमल कसाब झूठा है-निकम
श्रेणी:भारत में आतंकवाद
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:1987 में जन्मे लोग