Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐरैन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐरैन या ऐरैन द्वीप (Arran / Isle of Arran) 'फ़र्थ ऑव क्लाइड' में स्काटलैंड का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। इसकी कुल लंबाई 'कुक ऑव ऐरैन' से बेन्न तक ३० किमी है तथा अधिकतम चौड़ाई 'दुमादून प्वाइंट' से 'किंग्स क्रॉस' तक १६ किमी है। इसका क्षेत्रफल 432 वर्ग किलोमीटर (167 वर्ग मील) तथा आबादी २०११ में ४६२९ थी। एरैन ऊबड़ खाबड़ किंतु देखने में सुंदर द्वीपसमूह है। यहाँ की भूगर्भिक बनावट बहुत जटिल है। सबसे अधिक ऊँचाई उत्तर में है। यहाँ तृतीयक कल्पयुगीन नितुन्न (इंट्रू सिव) ग्रैनाइट मिलते हैं। द्वीपसमूह में चारों तरफ एक तटीय सड़क है जो ८० किमी लंबी है। यह द्वीपसमूह १२६३ ई. के पहले नार्वे के अधीन था। दक्षिण-पूर्वी तट के दियम बंदरगाह से डेढ़ किमी दूर पर प्लाड्डा द्वीप है।