Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वोट चोर, गद्दी छोड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वोट चोर, गद्दी छोड़ (अर्थ: मतदान चोर, सिंहासन छोड़) एक राजनीतिक नारा है जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा उसके समर्थकों द्वारा वर्ष २०२५ ई॰ (संवत् २०८२) के आम चुनावों में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रयोग किया गया। इस नारे के माध्यम से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कभी-कभी भारत निर्वाचन आयोग (ई॰सी॰आई॰) पर भी वोट चोरी के आरोप लगाए गए।https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/vote-chor-gaddi-chhod-echoing-in-country-rahul/articleshow/123816119.cms?utm_source=chatgpt.com ‘Vote chor, gaddi chhod’ echoing in country: Rahul 2025-09-11 The Times of India 2025-10-06 0971-8257https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/our-slogan-vote-chor-gaddi-chhod-proved-across-country-claims-rahul-gandhi/articleshow/123804598.cms?utm_source=chatgpt.com&from=mdr Our slogan 'Vote chor, gaddi chhod' being proved across country: Rahul Gandhi 2025-09-10 The Economic Times 2025-10-06 0013-0389 इसका मूल सन्देश वर्तमान सरकार से त्यागपत्र की माँग करता है, यह मानते हुए कि चुनावी प्रक्रिया में लोकतान्त्रिक मूल्यों का उल्लङ्घन हुआ है। उत्पत्ति एवं प्रयोग यह नारा वर्ष २०२५ ई॰ के मध्य में तब प्रसिद्ध हुआ जब कांग्रेस नेता श्री राहुल राजीव गाँधी ने इसे विभिन्न राज्यों की चुनावी सभाओं एवं सार्वजनिक भाषणों में दोहराना आरम्भ किया। शीघ्र ही यह सामाजिक मीडिया पर फैल गया और विपक्षी नेताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपनाया गया। यह वाक्यांश विरोध प्रदर्शनों में बैनरों, तख़्तियों तथा डिजिटल अभियानों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विरोध प्रदर्शनों में यह नारा बारंबार गूँजता रहा, विशेषतः उन रैलियों में जहाँ २०२५ ई॰ के आम चुनावों की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाया गया। यह टेलीविझ़न वाद-विवादों तथा राजनीतिक चर्चाओं में भी स्थान प्राप्त करता रहा, जहाँ इसे जनाक्रोश का प्रतीक माना गया। समर्थकों ने इसे लोकतान्त्रिक असहमति की अभिव्यक्ति बताया, जबकि सत्तारूढ़ दल ने इसे निराधार एवं भड़काऊ आरोप कहा।https://www.newindianexpress.com/nation/2025/Aug/13/vote-chor-gaddi-chhod-cong-stages-protest-in-jaipur-against-alleged-discrepancies-in-voter-list-2 'Vote chor, gaddi chhod': Cong stages protest in Jaipur against alleged discrepancies in voter list PTI 2025-08-13 The New Indian Express en 2025-10-06https://www.freepressjournal.in/india/vote-chor-gaddi-chhod-opposition-shout-slogans-as-pm-modi-arrives-in-lok-sabha-video ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’ : Opposition Shout Slogans As PM Modi Arrives In Lok Sabha - VIDEO Free Press Journal en 2025-10-06https://www.tribuneindia.com/news/haryana/cong-youth-state-prez-joins-vote-chor-gaddi-chhod-drive/ Congress youth Haryana president joins Vote Chor, Gaddi Chhod drive The Tribune en 2025-10-06https://timesofindia.indiatimes.com/india/vote-chori-slogan-spreading-like-fire-rahul-gandhi-vows-to-share-explosive-proof-slams-nda/articleshow/123827211.cms 'Vote-chori slogan spreading like fire': Rahul Gandhi vows to share 'explosive' proof; slams NDA 2025-09-11 The Times of India 2025-10-06 0971-8257 प्रतिक्रिया भारत निर्वाचन आयोग ने इन आरोपों को "असत्य एवं निराधार" बताया तथा स्पष्ट किया कि किसी भी आम नागरिक द्वारा ऑनलाइन मत हटाया जाना सम्भव नहीं है, जैसा कि श्री गाँधी ने आरोप लगाया था।https://www.thehindu.com/news/national/chunaav-ka-chawkidaar-protected-vote-chors-rahuls-dig-at-ec/article70068888.ece Rahul Gandhi vs ECI: Chunaav ka chawkidaar’ protected ‘vote chors’: Opposition leader’s dig at EC PTI 2025-09-19 The Hindu 2025-10-14 en-IN 0971-751X स विषय पर एक जनहित याचिका (PIL) भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई, जिसमें विशेष जाँच दल (SIT) से जाँच की माँग की गई थी। न्यायालय ने यह याचिका अस्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता को निर्वाचन आयोग से संपर्क करने की सलाह दी।https://onelawstreet.com/petitions-that-didnt-make-it/ Petitions That Didn’t Make It Singh Mohit 2025-10-13 One Law Street en-GB 2025-10-14 सम्बन्धित विषय 2025 भारतीय चुनाव विवाद राहुल गाँधी सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस श्रेणी:भारत के चुनावी नारे